हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ से गिरा पत्थर, दो महिलाओं सहित तीन जख्मी मंडी

A stone fell from a mountain on a moving car in Himachal, three injured including two women, Mandi
A stone fell from a mountain on a moving car in Himachal, three injured including two women, Mandi
इस खबर को शेयर करें

मंडी : हिमाचल प्रदेश में मनाली जालंधर नेशनल हाईवे पर कोटली के लागधार के समीप चलती कार पर पहाड़ी की तरफ से एक विशाल पत्थर गिरने का समाचार मिला है। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को कोटली में प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
मिली जानकारी कार सवार दीवान चंद (54), मीना देवी (55) व जयोध्या देवी (59) कोटली से सताहन घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान लागधार के नजदीक पहाड़ी से कार पर बड़ा पत्थर गिर गया। घटना में कर सवार तीनों घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी भेजा गया है। हादसे में घायल महिलाओं मीना देवी व जयोध्या देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहाड़ी से पत्थर गिरने के बाद कार की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पत्थर को कार पर से जेसीबी की मदद से हटाना पड़ा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है। मामले में आगामी कार्यवाही जारी है।