ठंड की आगोश में हिमाचल: कई जगह शून्य से नीचे लुढ़का पारा, पढ़ें मौसम का पूरा हाल

Himachal in the grip of cold: Mercury dropped below zero at many places, read the complete weather condition.
Himachal in the grip of cold: Mercury dropped below zero at many places, read the complete weather condition.
इस खबर को शेयर करें

शिमला। Himachal Weather Today: पूरे प्रदेश में साइबेरिया से उठने वाली उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं ने हिमाचल प्रदेश को कड़ाके की ठंड (Cold Wave in himachal) में लपेट लिया है। प्रदेश में कड़ाकें की ठंड शरू होने का पहला दिन है और इस तरह की ठंड 20 दिसंबर तक लगातार चलती रहेगी। पंजाब के साथ लगते प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में जबरदस्त ठंड पड़ने की मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है।

कई स्थानों पर जमाव बिंदु से नीचे पहुंचा पारा
राज्य के जनजातीय क्षेत्र केलंग और कल्पा सहित सभी स्थानों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रोहतांग दर्रे सहित शिंकुला, बारालाचा और अन्य क्षेत्रों में किन्नौर, शिमला, सिरमौर के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में हल्का हिमपात हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि 15 व 16 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

ठंड की चपेट में हिमाचल
पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में हिमपात होने से न्यूनतम तापमान में और अधिक कमी आएगी। मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सूखे की स्थिति बरकरार रहेगी।ऐसे में रातों को कोहरा पड़ने और निचले व नदियों के साथ लगते क्षेत्रों में धुंध पड़ेगी। उनका कहना है कि इस समय ठंड हवाएं अफगानिस्तान, पाकिस्तान और एशिया के अन्य देशों से आ रही है।

मंडी व सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंचा
मंडी शहर और सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान बहुत नीचे पहुंच चुका है। दोनों स्थानों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचें पहुंच गया है। अन्य स्थानों में भुंतर, कल्पा, केलंग, मनाली का भी नाम शामिल है। प्रदेश में ठंडी हवाओं की गति तेज हुई प्रदेश में पिछले एक दो दिनों से ठंडी हवाओं की गति तेज होने लगी है।

10 से 15 किमी प्रति घंटा की गति से चल रहीं ठंडी हवाएं
निचले-मध्यम ऊंचाई वाले स्थानों में 10 से 15 किमी प्रति घंटा की गति से ठंडी हवाएं चल रही हैं। पहाड़ों की चोटियों पर हिमपात होने के कारण ऐसे हिमपात प्रभावित क्षेत्रों में हवाओं की गति अधिक है।