
- हिमाचल में आपदा के बीच CM सुक्खू की मां ने पेश की मिसाल, राहत कोष में दान किए इतने रुपये - September 22, 2023
- दिल्ली सरकार देगी हिमाचल का साथ, राहत कोष से दिए जाएंगे 10 करोड़ रुपये - September 22, 2023
- बिहार में हर दिन 300 स्कूलों की होगी जांच, केके पाठक का नया आदेश - September 22, 2023
बिहार, : जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश पंचायत में एक शख्स ने पत्नी की सिर धड़ से अलग कर हत्या कर दी और सिर को ससुराल पहुंचा दिया। वहीं, इसके बाद डेढ़ साल की पुत्री की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित की मां को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रामनगर महेश पंचायत के मु. जिब्राइल ने परिवारिक विवाद के चलते शुक्रवार की रात पत्नी मुरसुदा खातून और डेढ़ साल की पुत्री जिया प्रवीण की सिर काटकर हत्या कर दी। उसके बाद घर में ही टेबल पर बच्ची के सिर को रख दिया।
वहीं पत्नी के सिर को मधेपुरा थाना के भर्राही ओपी अंतर्गत मछभखडा गांव स्थित ससुराल के दो मीटर के दूरी पर सड़क पर बने पुल पर रखकर दिया। इसके बाद पांच वर्षीय पुत्र जीके और 12 वर्षीय पुत्र जिशान को लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही भर्राई ओपी की पुलिस पहुंची। स्थल पर महिला के सिर के नीचे एक पर्ची भी मिली है। जानकारी मुताबिक पर्ची में लिखा है, ‘ये लो रख लो अपनी लाडली