बिहार में वर-वधु ले रहे थे फेरे, तभी हुई फायरिंग, दुल्हन समेत आधा दर्जन घायल, एक की मौत

In Bihar, the bride and groom were taking rounds, then the firing took place, half a dozen injured including the bride, one died
In Bihar, the bride and groom were taking rounds, then the firing took place, half a dozen injured including the bride, one died
इस खबर को शेयर करें

अररिया: बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के तामगंज पंचायत के बीवीगंज वार्ड 08 में देर रात हर्ष फायरिंग की गई, जो हादसे में बदल गई। शादी समारोह में हुए गोलीकांड में दुल्हन समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए वहीं एक की मौत की खबर है। जानकारी मुताबिक मंडप के पास हुई फायरिंग में एक गोली दुल्हन के बाएं हाथ को छूते हुए निकल गई। इस गोलीकांड के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है। जिस घर से डोली उठनी थी, वहां अभी सन्नाटा पसरा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस को देख इलाका छावनी सा नजर आ रहा है।

वारदात रात गए तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है। नरपतगंज प्रखंड के तामगंज पंचायत के बीबीगंज वार्ड संख्या आठ में बुधवार की रात उपेंद्र की बेटी की शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। इस घटना में दुल्हन भी जख्मी हो गई है।

दुल्हन की भाभी 30 वर्षीय शांति देवी पति शोभानंद यादव की मौत हुई है।
दुल्हन नीलम कुमारी के बाहों में भी गोली लगी है।
गोली से घायल में संजय यादव, संजीला देवी, जाला देवी, सुदामा देवी लड़का का बहनोई मुकेश यादव भी घायल है।
बारात भरगामा प्रखंड के खजूरी वार्ड संख्या पांच से बीबीगंज आए हुए थे। बताया जा रहा है कि सिंदूरदान होने के बाद कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग किया गया है।
इस हर्ष फायरिंग में आधे दर्जन लोग घायल हुए हैं सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।
घटना की जानकारी मिलने पर नरपतगंज थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडे एवं पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।
रात्रि शादी समारोह उपरांत गुरुवार की अहले सुबह 03 बजे गोलीकांड में एक महिला की मौत लगभग आधा दर्जन के करीब घायल होने की सूचना है।