हरियाणा में कबूतर को पकड़ने के लिए मॉल की छत पर चढ़ गए दो बच्चों, दोनों नीचे गिरे

In Haryana, two children climbed on the roof of a mall to catch a pigeon, both fell down, one in critical condition
In Haryana, two children climbed on the roof of a mall to catch a pigeon, both fell down, one in critical condition
इस खबर को शेयर करें

पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले के सेक्टर-12 स्थित एंजेल मॉल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मॉल की छत पर गिरने से दो बच्चे घायल हो गए। दोनों इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों बच्चे कबूतर को पकड़ने के लिए छत पर चढ़ गए। वो छत पर चढ़ तो गए लेकिन वहां से उतर नहीं सके। दोनों मदद के लिए खूब चिल्लाए। उनकी आवाज सुनकर वहां लोगों की भीड़ भी इक्ट्ठा हो गई। उनको बचाने के लिए लोगों ने कुछ प्रयास भी शुरू किए। लेकिन इससे पहले ही दोनों नीचे गिए गए।

नीचे गिरने से दोनों बच्चों को चोट लगी। एक बच्चे की हालत गंभीर है। घायल 12 वर्षीय लव और 12 वर्षीय जोयेश बाल्मीकि बस्ती गंगापुरी रोड के रहने वाले है। नीचे गिरने से लव की हालत नाजुक है जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जोयेश का पानीपत के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।