अभी-अभी: छत्तीसगढ़ सरकार की किसानों को बड़ी सौगात, जानकार उछल पड़ेंगे आप

इस खबर को शेयर करें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने राज्य में किसानों की सुविधा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने धान खरीदी की तारीख एक सप्‍ताह बढ़ा दी है। सरकार अब न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 7 फरवरी तक धान खरीदी जारी रखेगी। पहले सरकारी खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी तक निर्धारित थी। जनवरी में बारिश होने के कारण धान खरीदी की प्रभावित हुई थी। जिसके चलते मुख्यमंत्री ने धान खरीदी की तारीख एक सप्ताह बढ़ाए जाने की घोषणा की है, जिससे सभी पंजीकृत किसान अपना धान बेच सके।

वहीं प्रदेश में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी में अब तक 82 लाख 62 हजार मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है, जो धान खरीदी के लक्ष्य का लगभग 78.69 प्रतिशत है। खरीदी केन्द्रों से डीओ और टीओ के माध्यम से अब तक 43 लाख 79 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।

खाद्य विभाग के अनुसार धान के उठाव के लिए 38 लाख 74 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। केंद्रो से मिलर्स द्वारा लगभग 33 लाख 21 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। अब तक 16 लाख 39 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है।