- हरियाणा की 8 सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ कौन? देखें पूरी लिस्ट - April 26, 2024
- मध्यप्रदेश में चुनाव के बीच कांग्रेस में फेरबदल जारी, जिला अध्यक्ष समेत कई नेता हुए BJP में शामिल - April 26, 2024
- भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में आज ओले-बारिश का अनुमान, 42 डिग्री पार पहुंचा टेम्प्रेचर - April 26, 2024
भोपाल। MP Urban Bodies elections 2022. मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। राज्य चुनाव आयोग की बैठक और कलेक्टरों को निर्देश के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार ने 6 जिलों के वार्ड परिसीमन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश के 6 जिलों (बालाघाट, सागर, खडवा, अनूपपुर, सिंगरौली, रायसेन) में नगरीय निकायों के वार्ड परिसीमन किये जाने के संबंध में कार्यक्रम घोषित किया गया है।इसके तहत 20 मई तक वार्डों की संख्या का निर्धारण तथा वार्ड परिसीमन संबंधी की अधिसूचना का प्रकाशन होगा। इसी तरह 10 जून तक वार्डों का आरक्षण भी हो जाएगा।
जारी कार्यक्रम के अनुसार,
माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा डब्ल्यू.पी. (सिविल) 278/2022-सुरेश महाजन विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य एवं अन्य में पारित आदेश दिनांक 10 मई 2022 को निकायों के निर्वाचन के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किये गये है। उक्त आदेश के पालन हेतु संदर्भित पत्र में उल्लेखित समय-सारणी निम्नानुसार संशोधित की जाती है-
वार्डो की संख्या का निर्धारण एवं वार्ड परिसीमन संबंधी अधिसूचना का प्रकाशन 20 मई 2022 तक।
दावे/आपित्तयों का निराकरण पश्चात अंतिम प्रकाशन हेतु आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास को प्रेषित किया जाना 31 मई 2022 तक।
आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा परीक्षण उपरांत विभाग को प्रेषित करना 3 जून 2022 तक।
वार्ड विभाजन का अंतिम प्रकाशन 6 जून 2022 तक।
वार्ड आरक्षण 10 जून 2022 तक।
वार्ड आरक्षण का प्रकाशन 14 जून 2022 तक।