1 मई को बुध बदलेंगे राशि और राहु और बुध की युति से बनेगा यह अशुभ योग

इस खबर को शेयर करें

1 मई को बुध ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। बुध ग्रह का यह राशि परिवर्तन कई मायनों में बहुत महत्वपूर्ण है। बुध और राहु की युति भी जड़त्व योग बना रही है, जो विभिन्न राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। बुध वृष राशि में जा रहे हैं, लेकिन इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। 1 मई को सुबह साढ़े 5 बजे बुध वृष राशि में चले जाएंगे। अब इस राशि में मौजूद राहु ग्रह के साथ मिलकर बुध जड़त्व योग बनाएंगे, जो बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जा रहा है।
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को वाणी, व्यापार, संचार, बुद्धि, गणना, तर्क शास्त्र आदि का कारक माना गया है। कन्या बुध की उच्च और मीन बुध की नीच राशि है। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। इससे पहले बुध ग्रह ने फरवरी में 11 मार्च महाशिवरात्रि के दिन बुध शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर किया था। इसके अलावा अप्रैल में  नवरात्रि के चौथे दिन यानी बुध ग्रह ने मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। इस राशि में बुध 1 मई तक रहेंगे।