मदर्स डे पर कलयुगी मां ने रखी शर्त, ‘ये रहेगा तो मैं नहीं रहूंगी’… पिता ने 7 साल के बेटे का कर दिया कत्ल

On Mother's Day, Kalyugi's mother put a condition, 'If this continues, I will not stay'... Father killed 7-year-old son
On Mother's Day, Kalyugi's mother put a condition, 'If this continues, I will not stay'... Father killed 7-year-old son
इस खबर को शेयर करें

इंदौर: एमपी के इंदौर (Indore News Update) में मदर्स डे पर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। तेजाजी नगर थाना अंतर्गत स्थित लिम्बोदी में एक पिता ने अपने बेटे की जान ले ली है। मदर्स डे पर बच्चे की सौतेली मां ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। इसके बाद पिता ने गला दबाकर हत्या कर दी। बुजुर्ग दादी जब अपने पोते के कमरे में पहुंची तो वह मृत अवस्था में मिला। इसके बाद दादी के होश उड़ गए। इतना ही नहीं जैसे ही पता चला कि सात साल के मासूम का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पिता ही है तो सभी दंग रह गए।

दरअसल, इलाके में रहने वाले शशिकांत ने तीन शादी की है। शशिकांत का सात साल का बेटा प्रतीक पहली पत्नी से था। इसके बाद उसने एक और विवाह किया। जानकारी के मुताबिक राजगढ़ में रहने वाली शशिकांत की पत्नी प्रतीक को पसंद नहीं करती थी, उसकी तीसरी पत्नी पायल के यहां भी एक बच्ची ने दो माह पूर्व जन्म लिया है। रविवार रात शशिकांत को पायल ने फोन कर कहा था कि वह या तो बेटे को साथ रखे या मुझे। दोनों के बीच विवाद भी हुआ था।

विवाद की जानकारी प्रतीक ने अपने बड़े पापा को रात में ही दे दी थी। पायल और शशिकांत के बीच हुए विवाद के बाद प्रतीक शशिकांत के साथ जाकर कमरे में सो गया। सुबह होते ही शशिकांत गायब हो गया, जब काफी देर तक प्रतीक की कोई हलचल नहीं हुई तो शशिकांत की मां कमरे में पहुंची, यहां उसने शशिकांत को गायब देखा। वही प्रतीक का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के भी निशान थे। घटना की जानकारी लगते ही प्रतीक के बड़े पापा शव लेकर एमवाय हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची तेजाजी नगर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस को जानकारी मिली कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद ही पिता ने अपने सात साल के बेटे ही गला घोंटकर हत्या कर दी।

एडिशनल डीसीपी जयवीर सिंह भदौरिया ने नवभारत टाइम्स.कॉम को बताया कि हत्यारे के पिता ने आरोपी के भागने की जानकारी पुलिस को दे दी है। वह जिस वाहन से भागा है, उसकी जानकारी भी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है। साथ ही आसपास इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होगा। साथ ही महिला की भूमिका की भी जांच की जाएगी। दोष पाया गया तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।