7 दिन में घर पहुंच जाएगा PAN Card, कहीं जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे करें आवेदन!

PAN card will reach home in 7 days, no need to go anywhere, apply at home!
PAN card will reach home in 7 days, no need to go anywhere, apply at home!
इस खबर को शेयर करें

PAN Card Apply करने के बारे में विचार कर रहे हैंतो हम आपको एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आप आसानी से PAN Card बनवा सकते हैं। आपको कुछ करने की भी जरूरत नहीं है, साथ ही बिना कहीं जाए आप PAN Card बनवा सकते हैं। ऐसे में आपके मन में सवाल होगा कि आखिर घर बैठे कैसे PAN Card बनवाया जा सकता है। इससे पहले कि आप सोचें तो चलिये आपको इस प्रोसेस के बारे में बताते हैं-

PAN Card बनवाने के लिए आपको NSDL की Official Site पर जाना होगा। यहां आपको बहुत सारे ऑप्शन नजर आते हैं। इसी में Online PAN Application का ऑप्शन भी दिया जाता है। यहां आपको Continue Application और Apply Online के दो ऑप्शन दिखाई देंगे। इसमें आपको Apply Online पर जाना होगा और इसी में New PAN भी होगा। नया PAN Card बनवाने के लिए इसी पर जाना होता है।

इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने पूरा फॉर्म निकल जाएगा। इसमें आपको सभी डिटेल दर्ज करनी होगी। सभी डिटेल दर्ज करने के बाद नीचे सब्मिट का ऑप्शन नजर आएगा। लेकिन ध्यान रहे, अगर आपके पास पहले से PAN Card है तो आप दोबारा इसके लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं। इस ऑप्शन का चयन वही यूजर कर सकते हैं, जिन्होंने कभी PAN Card नहीं बनवाया है। अगर आपका PAN Card खो गया है तो आपको इस ऑप्शन का चयन नहीं करना होगा।

PAN Card Apply करने के लिए 93 रुपए फीस का भुगतान करना होता है। इसके अलावा आपको 18% Tax देना होता है। यानी कुल मिलाकर करीब 105 रुपए फीस देनी होती है, ये फीस भारतीय नागरिकों के लिए है। जबकि विदेशी नागरिकों को 864 रुपए का भुगतान करना होगा, GST के साथ यही फीस 1,020 रुपए हो जाती है। साथ ही आपको डॉक्यूमेंट्स भी जमा करवाने होते हैं, जो PAN Card बनवाने के लिए अनिवार्य होते हैं।