इन राशि वालों को आज मिल सकती है खुशखबरी, जानें बाकी का राशिफल

इस खबर को शेयर करें

मेष: पराक्रमी बने रहेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ा मध्यम और व्यापार अच्छा चल रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ: धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। निवेश मत करिएगा धन हानि के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा चल रहा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन: सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी और व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क: कमजोरी सा अनुभव करेंगे। मन चिंताकारी बना रहेगा। मन चिड़चिड़ा बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक ठाक है और व्यापार भी अच्छा चलता रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह: आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा और व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला: परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। धीरे-धीरे कार्य बनने लगेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक: चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा चल रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु: नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। आनंददायक जीवन गुजरेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। गणेश जी को प्राणाम करते रहें।

मकर: विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुद्धि चतुराई काम करती रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। शत्रु से थोड़ा सावधान रहें। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ: भावुक होकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य अच्छा है। लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। कलह से बचें। गणेश जी को प्राणाम करते रहें।