खतौली में उपचुनाव की तैयारी पूरी, 369 बूथों पर मतदान कल, पोलिंग पार्टियां रवाना

Preparation for by-election in Khatauli completed, polling at 369 booths tomorrow, polling parties leave
Preparation for by-election in Khatauli completed, polling at 369 booths tomorrow, polling parties leave
इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर खतौली उप चुनाव के लिए चल रहा प्रचार थम गया है। राजनीतिक दलों ने आखिरी दिन प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। रविवार को नवीन मंडी स्थल से पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो गई हैं। विधानसभा के 170 मतदान केंद्रों के 369 बूथों पर तीन लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

शनिवार को खतौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के अलावा सपा-रालोद-आसपा समेत अन्य दलों के प्रत्याशियों ने मतदाताओं के बीच पहुंचकर अपना एजेंडा बताया। एक-दूसरे पर खूब सियासी बयानबाजी की गई। देर शाम प्रचार का शोर थम गया।

प्रशासन ने विधानसभा को नौ जोन और 37 सेक्टर में बांटा है। पुलिसकर्मियों और मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। रविवार को पोलिंग पार्टियां नवीन मंडी स्थल से सुबह आठ बजे खतौली विधानसभा क्षेत्र के बूथों के लिए रवाना होना शुरू हो गईं।

ढाई हजार पुलिस बल कराएगा चुनाव
उप चुनाव में करीब ढाई हजार पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील गांवों पर पुलिस-प्रशासन की विशेष निगाह है।

312446 लाख वोट करेंगे मतदान
खतौली के उप चुनाव में 312446 लाख मतदाता मतदान करेंगे। इनमें पुरुष मतदाता 167070 और महिला मतदाता 145348 है। अन्य वोटर 19 है।

नवीन मंडी स्थल पर एडीएम ने देखी व्यवस्था
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने नवीन मंडी स्थल पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारी को देखा। ईवीएम प्राप्त कर उन्हें रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि इस तरह की तैयारी होनी चाहिए कि पोलिंग पार्टी को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

खतौली विधानसभा उप चुनाव के लिए 369 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर एक पोलिंग पार्टी में चार सदस्य रहेंगे। मतदान कर्मियों को दी जाने वाली सामग्री की भी उन्होंने जानकारी ली। इस अवसर पर उनके साथ सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार मौजूद रहे। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्ट्रांग रूम की समस्त तैयारी भी पूरी कर ली गई हैं। चुनाव के बाद समस्त ईवीएम यहीं पर जमा होगी।