पंजाब का सर्वेः जनता किसे देगी अपना आशीर्वाद? चौंकाने वाले दावे

इस खबर को शेयर करें

चंडीगढ़: पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी ओर से सरकार बनाने के दावे कर रही है। इस बीच एक सर्वे से पता लगा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। यहां सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी पिछड़ते हुए दिख रही है जबकि भाजपा के लिए अच्छी खबर नहीं है। रिपब्लिक भारत चैनल की ओर से जारी किए गए सर्वे से पता लगता है कि पंजाब में पहली बार आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। सर्वे में दूसरे नंबर पर सत्ताधारी कांग्रेस दिख रही है। तीसरे नंबर पर अकाली दल का नंबर नजर आ रहा है।

क्या कहता है सर्वे
सर्वे से पता चला है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी। यहां आप के खाते में आम 50 से 56 सीटे आ रही हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी प्रदेश में पिछड़ते हुए दिख रही है। कांग्रेस पार्टी को 42 से 48 सीट मिल रही है। जबकि अकाली दल को 13 से 17 सीट और अन्य को 1 से 3 सीटें मिल रही है।

कौन है सीएम पसंद
एबीपी न्यूज चैनल के सी वोटर के साथ मिलकर सर्वे से पता चला है कि सीएम कैंडिडेट के रूप में जनता चरणजीत सिंह चन्नी को चाहती है। 42 प्रतिशत लोगों ने सीएम चेहरे के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी को पसंद किया। जबकि 23 फीसदी लोगों की पसंद नवजोत सिंह सिद्धू है।