Rajasthan board 10th result 2022: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर, यहां देखें

Rajasthan board 10th result 2022: Big news about Rajasthan board result, see here
Rajasthan board 10th result 2022: Big news about Rajasthan board result, see here
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली। Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर बड़ी खबर है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर (Rajasthan Board of Secondary Education, RBSE) जल्द ही दसवीं का रिजल्ट घोषित करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरबीएसई दसवीं रिजल्ट 2022 इसी महीने जारी होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 की तारीख अगले सप्ताह ही घोषित होने की उम्मीद है। दरअसल, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, इसलिए आरबीएसई अजमेर जल्द ही परिणाम की तारीख की पुष्टि कर सकता।

हालांकि अभी तक, बोर्ड के अधिकारियों ने आरबीएसई 10वीं के परिणाम जारी करने की कोई तारीख नहीं घोषित की है। ऐसे में छात्र- छात्राएं ध्यान दें कि नतीजे की सटीक तिथि जांचने के लिए आधिकािरक वेबसाइट rajresults.nic.in, rajeduboard. rajasthan.gov.in पर विजिट करते रहें, जिससे रिजल्ट की डेट पता चल सके। इसके अलावा, स्टूडेंट्स ध्यान दें कि नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके नतीजे देख सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध राजस्थान कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, आपको एक नए पेज पर पुनः निर्देशित किया जाएगा। इसके बाद, वेबसाइट पर अपना नाम, कक्षा और अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करें। आपका आरबीएसई परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अब डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंटआउट लें।

पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को उत्तीर्ण घोषित होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। वहीं 12वीं रिजल्ट 2022 जल्द जारी किया जाएगा।