Rhea Chakraborty Cryptic Post: सुशांत सिंह राजपूत की बहन को रिया चक्रवर्ती का जवाब!

Rhea Chakraborty Cryptic Post: Rhea Chakraborty's reply to Sushant Singh Rajput's sister!
Rhea Chakraborty Cryptic Post: Rhea Chakraborty's reply to Sushant Singh Rajput's sister!
इस खबर को शेयर करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। ये पोस्ट उन्होंने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह के उस बयान के बाद शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि रिया ने सुशांत की जिंदगी बर्बाद कर दी थी। अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रिया ने इस पोस्ट में दूसरों पर ‘उंगली’ उठाने वालों को करारा जवाब दिया है।

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन प्रियंका सिंह ने इंडिया न्यूज को दिए इंटरव्यू में कई खुलासे किए थे। उन्होंने ये भी दावा किया था कि सुशांत सुसाइड नहीं कर सकता है। उन्होंने बताया कि जब सुशांत की मौत के बाद वो उसके कमरे में गई थीं, तब बेड और छत के बीच की दूरी देखकर समझ गई थीं कि ये सुसाइड नहीं है, क्योंकि सुशांत की हाइट इस ‘दूरी’ से ज्यादा थी, ऐसे में पंखे से लटकना नामुमकिन था। इसके साथ ही प्रियंका सिंह ने ये भी कहा था कि जब कोई आत्महत्या करता है तो उसकी आंखें और जुबान बाहर आ जाती हैं, डेड बॉडी बहुत कुछ कहती है।

सुशांत की बहन का रिया पर आरोप

इसके साथ ही प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने एक बार फिर सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि सुशांत की मौत एक साजिश थी। उन्होंने ये भी कहा कि रिया ने सुशांत की लाइफ बर्बाद कर दी थी। वो बोलीं, ‘2019 से उनकी लाइफ में रिया की एंट्री करते ही उनकी लाइफ बर्बाद होने लगी। पहली बार मेरे और भाई के बीच विवाद हुआ। 6 दिनों के अंदर ये सब हो गया।’ उन्हें ये भी लगता है कि सुशांत की लाइफ में रिया को जानबूझकर भेजा गया।

NCB ने भी रिया पर लगाए गंभीर आरोप
प्रियंका सिंह ने ये बयान तब दिए, जब NCB ने हाल ही में ड्राफ्ट चार्जशीट में Rhea Chakraborty पर गंभीर आरोप लगाए। एनसीबी के मुताबिक, रिया पर सुशांत को नशे की लत के लिए उकसाने का आरोप है। साथ ही हाई सोसायटी और बॉलीवुड के लोगों को ड्रग्स सप्लाई करने का चार्ज लगाया।

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है, ‘शोर से ऊपर उठो। अहंकार से ऊपर उठो। इतना ऊपर उठो कि वे सिर्फ तुम पर उंगलियां उठा सकें। क्योंकि तुम वहां हो, जहां वो कभी नहीं हो सकते। तुम शांति में हो। तुम प्यार के साथ उड़ रहे हो। तुम करुणा महसूस करते हो, तब जब वो इसकी कोई वजह नहीं देते। उन्हें हैरान कर दो। तुम काफी हो। तुम कंप्लीट हो। तुम जैसे हो, प्यारे हो। उन्हें तुमको ‘कुछ भी’ मत बताने दो।’

फैंस लगा रहे हैं न्याय की गुहार
14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर पर मृत अवस्था में मिले थे। इस खबर ने सभी को झकझोर दिया था। सुशांत की मौत के बाद लोगों में बॉलीवुड में नेपोटिज्म और कई लोगों के लिए नाराजगी देखने को मिली। 2 साल बीत जाने के बाद भी सोशल मीडिया पर बायकॉड बॉलीवुड ट्रेंड होता रहता है। इसके साथ ही फैंस सुशांत के लिए न्याय की गुहार भी लगाते हैं।

अभी भी चल रही है मामले की जांच

सुशांत सिंह राजपूत की जब मौत हुई थी, तब वो रिया चक्रवर्ती संग रिलेशनशिप में थे। सुशांत की मौत के कुछ दिनों बाद उनके पिता केके सिंह ने रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग्स के आरोपों की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर कर रहा है।

एक महीने जेल में थीं रिया
साल 2020 के सितंबर महीने में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को NCB ने गिरफ्तार किया था। दोनों को मुंबई के भायकला जेल भेजा गया, जहां रिया करीब एक महीने तक जेल की सलाखों के पीछे थीं, वहीं उनका भाई शौविक को तीन महीने बाद जमानत मिली थी।