- दूल्हे के पैर छूने झुकी दुल्हन, देखा कुछ ऐसा हो गई बेहोश… होश में आते ही तोड़ दी शादी, घरवाले रह गए हैरान - April 26, 2024
- शादी से पहले प्रेमी ने गर्लफ्रैंड को बुलाया घर, फिर कमरे के अंदर ले जाकर किया वो काम… - April 26, 2024
- एक बस, ठूंस-ठूंसकर भरे 93 बच्चे, साथ में मौलवी… पुलिस ने पकड़ा तो उड़ गए होश - April 26, 2024
मुजफ्फरनगर। सपा नेता व पूर्व सपा नगर मीडिया प्रभारी शुजाअत राणा ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव का महावीर चौक समाजवादी पार्टी ज़िला मुख्यालय के निकट पुतला फूंका। सपा नेता ने पुतला फूंकते हुए राम गोपाल यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की औऱ राम गोपाल यादव मुर्दाबाद और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।
इस दौरान शुजाअत राणा ने कहा कि राम गोपाल यादव बीते दिनों सीएम योगी से मिले थे और उनसे मिलकर सपा नेताओं के अत्याचार व उत्पीड़न को रोकने की मांग की गई थी। उन्होंने कहा राम गोपाल यादव ने अपने मांग पत्र में सिर्फ यादवों के नाम लिखे थे, जबकि आज़म खान, नाहिद हसन जैसे नेताओं समेत सैकड़ों नेताओं व कार्यकर्ताओं का खुलकर उत्पीड़न हो रहा है। लेकिन राम गोपाल को सिर्फ यादव नेता लगते है। जो उन्हें वोट भी नही देते। मुसलमान सबसे ज्यादा वोट करता है, लेकिन उनके नेताओं का उत्पीड़न कोई मायने नही रखता। उन्होंने कहा राम गोपाल ने पार्टी को घुटनों पर ला दिया है, जबकि समाजवादी का इतिहास रहा है कि जब भी किसी कार्यकर्ता को जरूरत पड़ी, पार्टी सड़कों पर रही और आंदोलन किया, लेकिन प्रोफेसर राम गोपाल सीएम के सामने घुटने टेकते दिखे, जिससे पार्टी का अपमान हुआ है। प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने हमारे नेता सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गुमराह कर रखा है। इसलिये उनका पुतला फूंका गया।