मुजफ्फरनगर के तालाब से निकला आया इतना बडा मगरमच्छ, देखने उमड़ा पूरा इलाका

Such a big crocodile came out of the pond of Muzaffarnagar, the whole area gathered to see
Such a big crocodile came out of the pond of Muzaffarnagar, the whole area gathered to see
इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के एक गांव में तालाब से निकल कर खेत में जा रहा मगरमच्छ कौतुहल का विषय बन गया। बच्चों ने मगरमच्छ जमीन पर रेंगता देखा तो वे उसके पीछे हो लिये। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद मछुआरों की मदद से मगरमच्छ पर काबू पाया गया। जिसे वन विभाग के अधिकारियों ने लेकर सोलानी नदी में छोड़ दिया।

लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना मगरमच्छ

शनिवार को भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी में मगरमच्छ निकलने से दहशत का माहौल पैदा हो गया। गांव के एक तालाब से मगरमच्छ बाहर निकल कर खेतों की और बढ रहा था। बच्चों की नजर उस पर पड़ी तो वे घबरा गए। शोर मचा तो गांव वाले भी आ गए। गांव वालों को आता देख बच्चे भी उत्साह से चिल्लाने लगे। मगरमच्छ को तेजी से खेतों की और रेंगता देखा तो मछुआरों को जानकारी दी गई। जिसके बाद मछुआरों ने जाल फेंककर मगरमच्छ को काबू में कर लिया और वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया। इस दौरान मगरमच्छ गांव में कौतुहल का विषय बन गया। बच्चे भी पकड़े गए मगरमच्छ को देखकर उत्साह से उछलने लगे।

साेलानी नदी में छोड़ा गया मगरमच्छ

वन रेंजर सिंहराज सिंह ने बताया कि उन्हें गांव सीकरी के तालाब से एक मगरमच्छ बाहर आने की जानकारी मिली थी। गांव वालों ने उसे पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उन्होंने मगरमच्छ को सोलानी नदी में छुड़वा दिया।