- सुहागरात ही क्यों होती है, सुहागदिन क्यों नहीं, जानिये मजेदार वजह - April 25, 2024
- फोन में दिखे ये 8 संकेत, तो समझ जाएं हो रही है आपके फोन की जासूसी! - April 25, 2024
- वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकता बच्चा कैमरे में कैद, वीडियो देख भड़के लोग - April 25, 2024
झज्जर. हरियाणा पुलिस ने झज्जर शहर में कई होटल में छापेमारी की कार्रवाई कर सैक्स रेकैट का भंडाफोड किया। जहां कई लड़का और लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। वहीं कुछ युवक और युवती ने जब पुलिस को देखा तो होटल में दीवार की छत से कुदते हुए भी नजर आए। किसी ने 10 तो किसी ने 20 फीट से छलांग लगा दी। इस दौरान कई को गंभीर चोट आई हैं।
लड़का और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में थे
दरअसल, पुलिस ने सूचना मिलने पर गोपनीय तरीके से गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास झज्जर की कई होटल में छापेमारी की शुरू की। इस दौरान एक होटल में जैसे ही पुलिस पहुंची तो तो भगदड़ मच गई। क्योंकि कई लड़का और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में थे। वहीं कुछ युवक और युवतियां तो भागते नजर आए और होटल की छत से छलांग तक लग दी।
पुलिस को काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला
बता दें कि इस छापेमारी को जिले के डीएसपी राहुल देश के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। जहां कई होटलों और गेस्ट हाउस पर पुलिस की एक टीम ने छापेमारी की। इस दौरान 5 महिलाएं और 2 पुरुषों को पकड़ा गया। वहीं कई जोड़े भागते हुए नजर आए। वहीं जब पुलिस की टीम छारा चुंगी स्थित एक होटल पर पहुंची तो काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। कोई पुलिस के हाथ-पैर जोड़ने लगा तो कोई चीखने-चिल्लाने लगा।
जितना भी पैसा लेना है…लीजिए बस मुझे छोड़ दो
वहीं एक लड़की पुलिस से बचने के लिए होटल की छत पर कूदने के लिए पहुंच गई। लेकिन ऊंचाई देखकर वह डर गई और कोने में बैठकर रोती रही। उसके बाद पुलिस ने लकड़ी की सीढ़ियों के जरिए लड़की को होटल की छत के ऊपर दोबारा पहुंचाया उसे पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस से युवती ने कहा कि जितना भी पैसा लेना है वह ले सकते हैं बस उसे छोड़ दें।