घर के अंदर एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या से दहला देश, सीन देख पुलिस के होश फाख्ता-देंखे तस्वीरें

इस खबर को शेयर करें

प्रयागराज। प्रयागराज में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। वारदात नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव की है। पत्नी और 3 बेटियों को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा गया है। वहीं, पति का शव आंगन के जाल से फांसी पर लटका मिला। पति के शरीर पर हथियार के जख्म तो नहीं हैं, लेकिन हाथ और बनियान पर खून के छीटें मिले हैं। दरवाजे पर खून से सना चापड़ मिला है।

मृतकों की शिनाख्त पति राहुल तिवारी (42), पत्नी प्रीति (38) और तीन बेटी माही, पीहू और पोहू के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि पति ने पहले पत्नी और 3 बेटियों की हत्या की। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, मृतक राहुल की बहन का आरोप है कि उसका ससुराल वालों से काफी विवाद चल रहा है। ससुराल वालों ने ही हत्या को अंजाम दिया है।

दो पन्ने का मिला सुसाइड नोट

SSP अजय कुमार ने कहा कि घर से दो पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए उन्हें घटना का कारण बताया है। साथ ही ससुराल पक्ष से मकान और खेत का विवाद भी बताया है। ससुराल पक्ष और उनसे संबंधित लोगों के नाम भी लिखे हैं। इस पूरे प्रकरण में मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर चार लोगों को नामजद किया गया है।

सालों और एक छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया

राहुल के बड़े भाई विवेक ने बताया कि राहुल 8-10 सालों से ससुराल में रहता था। वहां उसने जमीन खरीदकर घर भी बनवाया। उसके 4 साले हैं। घर बनवाने के कुछ समय बाद ससुराल वालों से झगड़ा होने लगा। परेशान होकर राहुल खागलपुर गांव में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। पुलिस ने राहुल के सालों और किराए पर साथ में रह रहे एक छात्र को हिरासत में लिया है। छात्र वारदात वाली रात घर में नहीं था, निमंत्रण में कहीं गया था। राहुल परिवार के साथ रिटायर्ड फौजी के मकान में दो महीने से रह रहा था।

जांच के लिए 7 टीमें बनाई गईं
ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के कहा कि शासन और DGP की तरफ से यही निर्देश मिले हैं कि ADG प्रयागराज जोन की देखरेख में मामले की जांच की जाएगी। जांच के लिए STF की भी मदद ली जाएगी। SSP अजय कुमार ने कहा कि राहुल ने हत्या कर खुद फांसी लगा ली या किसी और ने पांचों की हत्या की है, इन सभी एंगल से पुलिस जांच कर रही है। कुल 7 टीमें तफ्तीश के लिए बनाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद स्थितियां साफ हो जाएंगी।

इन 3 एंगल पर पुलिस कर रही जांच
घर में परिवार के सभी लोगों की हत्या किसी बाहरी ने आकर कर दी। हत्या की गुत्थी उलझाने के लिए पति को फांसी पर लटका दिया?
क्राइम सीन : एक के बाद एक खड़े हो रहे सवाल
घटनास्थल पर पहुंचते ही जिसने भी क्राइम सीन देखा, उसके मन में एक के बाद एक कई सवाल खड़े हो गए। दरअसल, राहुल तिवारी का शव फंदे पर झूल रहा था, जबकि पत्नी और बच्चों के शव बेड पर पड़े थे। हत्या के दौरान खून के छीटें दीवारों और कमरे पर फैले थे।

मौत के विरोध को लेकर किए गए संघर्ष की वजह से बेड पर पड़े चारों के शवों के कपड़े अस्त-व्यस्त हो गए हैं। इतनी ही नहीं, महिला के पैरों में और तकिए में भी खून लगा मिला। चौंकाने वाली बात यह है कि बाथरूम में फंदे पर झूल रहे राहुल के शरीर पर जख्म तो नहीं दिख रहे, लेकिन बनियान और हाथ में खून लगा है।

पांच लोगों की हत्या की जानकारी मिलने पर CM योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। CM ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पांच महीने पहले 4 लोगों की हुई थी हत्या
प्रयागराज में करीब पांच महीने पहले एक ही परिवार के चार लोगों को कुल्हाड़ी से काट दिया गया था। मृतकों में पति (50), पत्नी (45), 17 साल की बेटी और 10 साल का बेटा शामिल थे। घटना फाफामऊ थाना क्षेत्र के मोहनगंज फुलवरिया क्षेत्र की थी। शवों से बदबू उठी तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे। घर का मेन गेट भी टूटा था। मां-बेटी के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे।

2 साल पहले दो मासूम समेत 5 लोगों की गला काटकर हत्या हुई थी
प्रयागराज में दो साल पहले एक परिवार के 5 लोगों की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतकों में परिवार का मुखिया, उनके बेटे-बहू और तीन और सात साल के दो बच्चे शामिल थे। वारदात गंगापार के सोरांव के युसूफपुर गांव में हुई थी। घर में विजय शंकर तिवारी (58), उनके बेटे सोनू तिवारी (32), बहू सोनी तिवारी (28) और दो पोते कान्हा ( 7 ) और कुंज (3) का खून से लथपथ शव पड़े थे। सभी की हत्या गला काटकर की गई थी।