एटा. यूपी के एटा जिले में एक युवती ने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में जानकर सभी हैरान रह गए। युवती की सहेली ने जो देखा उसे उसके बाद तो मानों होश ही उड़ गए। दरअसल एक युवती स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र के बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। काफी देर तक जब युवती बाहर नहीं निकली तो उसकी सहेली उसे बुलाने के लिए पहुंची। सहेली की नजर जब बाथरूम में पड़ी तो उसकी चीख निकल गई। सहेली दौड़ती और चीखती हुई बाहर आई और पूरे मामले की आसपास के लोगों की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस जब बाथरूम में पहुंची तो युवती के गले में फंदे मिला। युवती ने लटककर जान दे दी थी। इसके बाद पुलिस ने युवती के शव को फंदे से नीचे उतारा गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
मामला एटा जिले के मलावन क्षेत्र के हरचंदपुर कला का है। पुलिस के अनुसार 22 साल की कुमारी देवकी पुत्री चरण सिंह निवासी बढ़ोली गोबरा मिरहची ने शुक्रवार को फांसी लगा ली। युवती केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र में सिलाई-कढ़ाई की ट्रेनिंग ले रही थी। 8 अप्रैल को केंद्र पर आई थी फिर चली थी। ईद की छुट्टी के बाद युवती वापस केंद्र पर पहुंची थी। शुक्रवार देर रात युवती नहाने के लिए बाथरूम गई थी। युवती काफी देर तक बाथरूम से जब वापस नहीं आई तो उसकी सहेली बुलाने के लिए बाथरूम में पहुंची। तब तक युवती ने फांसी लगा ली थी।
युवती के गले में फंदा देखकर सहेली चीख पड़ी और दौड़ती हुई बाहर आ गई। सहेली ने युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात आसपास के लोगों को बताई। युवती ने दुपट्टे से गले में फंदा लगाया था। जानकारी पर सीओ संजय त्यागी, थानाप्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे। जांच में जुट गए है। सीओ सकीट संजय त्यागी का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। वजह स्पष्ट नही हो सकी है। जांच की जा रही है।