महिला ने अपने पूरे कपड़े उतार प्रेमी से बनवाया VIDEO, फिर पति को भेजकर की ऐसी डिमांड, हो गया बेहोश

The woman took off her clothes and got her lover made VIDEO, then sent her husband to make such a demand, she fainted
The woman took off her clothes and got her lover made VIDEO, then sent her husband to make such a demand, she fainted
इस खबर को शेयर करें

पटना। बिहार के मुंगेर जिले में रहने वाली एक महिला की बेहद शर्मनाक हरकत सामने आई है। दरअसल, महिला ने अपने पति से पैसे ऐंठने के लिए अपने दो प्रेमियों में से एक के साथ मिलकर बड़ी साजिश रची। इस साजिश के तहत उसने अपना ही न्यूड वीडियो बनवा लिया। इसके बाद पति से साइबर एक्सपर्ट के जाल में फंसने की बात कही। पहले तो पति को चक्कर आ गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। बाद में किसी तरह पत्नी को डेढ़ लाख रुपए दे भी दिए, लेकिन जब डिमांड बढ़ गई तो पति परेशान हो गया। पति ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो पत्नी ने खुद ही उसे अपनी हकीकत बयां कर दी है। अब पीड़ित पति ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

हवेली खड़कपुर के रहने वाले शख्स की शादी 2019 में हुई थी। दोनों से एक लड़का भी है, जिसकी उम्र करीब डेढ़ साल है। शख्स पटना में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था, ताकि बीवी और बच्चे को पाल सके। इधर, बीवी का दो-दो युवकों से अफेयर चल रहा था। एक का नाम सोनू और दूसरे का नाम राजू है। बीवी को अपनी अय्याशी और प्रेमी के साथ घूमने के लिए पैसों की जरूरत थी तो उसने एक ‘गंदा’ प्लान बना लिया। महिला ने अपने पति से ही पैसे ऐंठने की साजिश रच डाली। इस काम के लिए उसने अपने प्रेमी राजू की मदद ली।

शादीशुदा महिला ने प्रेमी से बनवाया अपना अश्लील वीडियो
पत्नी अपने पति को ठगने के लिए अपने प्रेमी राजू से मिलकर खुद का ही अश्लील वीडियो बनवा लिया। इसके बाद पति से यह कहते हुए डेढ़ लाख रुपए ऐंठ लिए कि किसी साइबर एक्सपर्ट के जाल में फंस गई और उसने वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो बना लिया। महिला ने पति से माफी मांगते हुए कहा कि साइबर एक्सपर्ट को डेढ़ लाख रुपए देंगे तो वह वीडियो डिलीट कर देगा। अपनी पत्नी की इज्जत को बचाने के लिए पति ने डेढ़ लाख रुपए दे दिए। लेकिन ये खेल यहीं नहीं रुका।

डेढ़ लाख रुपए मिलने के बाद पत्नी ने 50 हजार रुपयों की और मांग की। बोली कि पैसे नहीं दिजिएगा तो साइबर एक्सपर्ट वीडियो वायरल कर देगा। पति ने जब पैसे देने से इनकार किया तो पत्नी ने अपना असनी रूप दिखा दिया। खुद की पति को हकीकत बताते हुए कहा कि वीडियो बनाने वाला साइबर एक्सपर्ट नहीं बल्कि मेरा ब्वॉयफ्रेंड है। अगर और 50 हजार रुपए नहीं मिलेंगे तो वो मेरा वीडियो वायरल कर देगा। पति ने रुपए देने से मना किया तो पत्‍नी ने अपने प्रेमी से कहकर अपना ही न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करवा दिया।

पीड़ित पति ने पति ने डीएम, एसपी और डीआईजी से मदद की गुहार लगाई है। पति ने कहा कि उसे ऐसी पत्नी से मुक्ति दिलवाया जाए और उनके बेटे को वापस दिलवाया जाए। इस मामले में जमालपुर थाना अध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने कहा कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन के आलोक पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।