पोर्न साइट पर खुद का वीडियो देख हैरान रह गया युवक…गर्लफ्रेंड के साथ होटल में बिताए पल वायरल

इस खबर को शेयर करें

बेंगलुरु: बेंगलुरु के एक शख्स ने कर्नाटक साइबर, आर्थिक और नारकोटिक्स अपराध (सीईएन) पुलिस में उसकी और उसकी गर्लफ्रेंड की प्राइवेट वीडियो अलग-अलग अश्लील साइटों पर वायरल होने के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक बीपीओ कर्मचारी ने बेंगलुरु में अलग-अलग अश्लील साइटों पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अपना निजी वीडियो देखा तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

शिकायतकर्ता और उसकी प्रेमिका ने कुछ समय पहले बेंगलुरु के एक होटल में समय बिताया था। कुछ शरारती तत्वों ने दोनों के कुछ निजी पलों को रिकॉर्ड कर लिया और उसे अलग-अलग अशलील साइटों पर अपलोड कर दिया। दरअसल युवक ने पुलिस को बताया कि वह एक पोर्न साइट देख रहा था तभी उसने वहां पर खुद और उसकी प्रेमिका का वीडियो देखा। हालांकि, अपलोड किए गए वीडियो में शिकायतकर्ता और उसकी प्रेमिका के चेहरे धुंधले हैं।

शिकायतकर्ता ने सीने पर अपने जन्म के निशान की पहचान की जिससे उसे उस वीडियो में खुद के होने की जानकारी मिली। पुलिस ने कहा कि वीडियो को अलग-अलग कोणों से शूट किया गया था और उन्हें संदेह है कि इसे गुप्त कैमरों से शूट नहीं किया गया था। हालांकि, जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, सच्चाई सामने आ जाएगी। सीएन क्राइम पुलिस ने मामले को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने होटल के स्टाफ से भी पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए।