- हरियाणा में धू-धू कर जली बस, 8 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत, 24 घायल - May 18, 2024
- हरियाणा के स्कूलों में गर्मी की छु्ट्टी का ऐलान, 1 माह बाद दोबारा इस दिन… फिर लगेंगी क्लास - May 18, 2024
- मध्यप्रदेश में नेता पुत्र की खुलेआम गुंडागर्दी: भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने युवक को बेरहमी से पीटा - May 18, 2024
फरीदाबाद। दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के तिलपत गांव में एक 23 वर्षीय युवती ने सगाई के बाद कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मोहिनी के रूप मे हुई है। सोमवार को उसकी शादी होनी थी। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, पल्ला गांव में गगन सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। गगन सिंह का इस्माइलपुर चौक पर क्लीनिक है। उन्होंने अपनी 23 साल की बेटी मोहिनी का रिश्ता तय किया था और शनिवार को लगन सगाई हुई थी। सोमवार को मोहिनी की शादी होनी थी, लेकिन शनिवार को ही मोहिनी ने जहरीला पदार्थ खाकर लिया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां रात में उसकी मौत हो गई।
पल्ला थाना के कार्यकारी प्रभारी जगवीर सिंह ने बताया कि मोहिनी के चेहरे पर झुर्रियां हो गई थीं। इसको लेकर वह काफी परेशान थी और तनाव में भी रहती थी। जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस मृतका के परिजनों से पूछताछ भी कर रही है और आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।