
- अभी अभी : त्योहारो से पहले PM मोदी का महिलाओं को तोहफा, अब 600 रुपये में मिलेगा सिलेंडर - October 4, 2023
- कंबल-रजाई कर लीजिए तैयार, कभी भी बढ़ सकती है ठिठुरन, तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज - October 4, 2023
- बिजनेसमैन ने बच्चों के लिए नैनी की वैकेंसी निकाली, सैलरी 80 लाख से भी ज्यादा… - October 4, 2023
आपकी सेहत के लिए सफेद प्याज बेहद लाभकारी है। यह न सिर्फ आपके खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि नियमित सेवन करने वाले व्यक्तियों को कई रोगों से दूर भी रखता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने वाले व्यक्तियों को कई गजब के लाभ मिलते हैं। पुरुषों की सेहत के लिए इसे रामबाण माना गया है।
सफेद प्याज में पाए जाने वाले तत्व
सल्फर कंपाउंड और फ्लेवोनॉयड एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सफेद प्याज सेहत के लिए बड़ी ही लाभकारी है। इसमें कैंसर से लड़ने की क्षमता होती है। सफेद प्याज में विटामिन ए, बी6, बी कॉम्प्लेक्स, आयरन फोलेट और पोटेशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा सफेद प्याज के सेवन करने से ट्यूमर का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
पेट का रखता है खास खयाल
सफेद प्याज फाइबर और प्रीबायोटिक्स का एक प्रचुर स्त्रोत है। यह आपके पेट के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखता है। इसमें प्रीबायोटिक इनुलिन और फ्रुक्टो ओलिगोसैचेराइड्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसका नियमित उपयोग आपके पेट में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ा देता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार
आंखों के लिए भी सफेद प्याज काफी लाभकारी है। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज हो जाती है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में ग्लूटाथिओन का निर्माण होता है। ग्लूटाथिओन एक प्रकार का प्रोटीन होता है। एक शोध के अनुसार यह आपके शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की तरह ही काम करता है।
सफेद प्याज के अन्य लाभ
● सफेद प्याज ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी मददगार है
● डायबिटीज के मरीजों के लिए सफेद प्याज का सेवन काफी फायदेमंद होता है
● अगर आप बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो इसका इलाज भी सफेद प्याज है
● यह आपके हृदय की रक्षा करने में भी काफी ज्यादा प्रभावी है
पुरुषों की सेहत के लिए बेहद लाभकारी है सफेद प्याज
मशहूर आयुर्वेद डॉ अबरार मुल्तानी के अनुसार सफेद प्याज का इस्तेमाल वीर्य वृद्धि के लिए भी किया जा सकता है। अगर शहद के साथ इसका सेवन किया जाए तो गजब के फायदे मिलते हैं। प्याज में एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है जोकि एक प्राकृतिक रूप से ही स्पर्म बढ़ाने का काम करता है।