- हरियाणा में धू-धू कर जली बस, 8 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत, 24 घायल - May 18, 2024
- हरियाणा के स्कूलों में गर्मी की छु्ट्टी का ऐलान, 1 माह बाद दोबारा इस दिन… फिर लगेंगी क्लास - May 18, 2024
- मध्यप्रदेश में नेता पुत्र की खुलेआम गुंडागर्दी: भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने युवक को बेरहमी से पीटा - May 18, 2024
काशीपुर: लिव-इन में रह रही प्रेमिका को सबक सिखाने के लिए प्रेमी ने की सारी हदें पार कर दीं। प्रेमिका के दोनों बच्चों के पहले रस्सी से हाथ बांधकर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। मां के घर पर मौजूद नहीं होने पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। मां की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर में एक व्यक्ति ने दो मासूम बच्चों के हाथ बांधकर मारपीट की और फिर चाकू से हमला किया। जिसे बचाने की कोशिश में दो बच्चों की अंगुलियां कट गईं और वह लहूलुहान हो गए। आरोपी ने वारदात को तब अंजाम दिया, जब मां काम से काशीपुर गई थीं।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों मासूम को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, जेजे एक्ट सहित दूसरी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम हिम्मतपुर निवासी सीमा के पति राजेंद्र की मृत्यु करीब 3 साल पहले हो चुकी थी। पति की मौत के बाद करीब 2 साल से सीमा ने राजीव नाम के एक व्यक्ति को घर में रखा है।
सीमा के अविनाश (15) , पायल (14) व ओम (10) तीन बच्चे हैं। बताया कि सोमवार को सीमा काम करने काशीपुर आई थी और बच्चे घर पर थे। बताया जा रहा है कि बच्चों को सबक सिखाने के लिए राजीव ने ओम व पायल के हाथ बांधकर पहले मारपीट की। उसके बाद दोनों पर चाकू से हमला किया। चाकू रोकने के प्रयास में हुई छीना झपटी में दोनों मासूमों की अंगुलियां कट गईं और दोनों लहुलूहान हो गए।
पुलिस ने घायल दोनों मासूमों को अस्पताल पहुंचाया। दादा धर्म सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आरोपी राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दो साल से बच्चों व उसकी मां के साथ रहता है। किसी बात पर वह बच्चों से नाराज था। जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया है।