अभी-अभी: सीएम योगी ने किया बड़ा फैसला, पूरे प्रदेश में अगले 3 दिन तक…

इस खबर को शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के शनिवार को निधन के बाद प्रदेश सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। 89 वर्षीय कल्याण सिंह के पार्थिव देह की सोमवार को अलीगढ़ में अंत्येष्टि होगी।

कल्याण सिंह के पार्थिव देह की अंत्येष्टि वाले दिन सोमवार को प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा कर दी है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने उनके सम्मान में सोमवार को प्रदेश के सभी कार्यालय के साथ स्कूल-कॉलेज को बंद रखने का फैसला किया है। कल इलाहाबाद हाई कोर्ट तथा सभी कोर्ट भी बंद रहेंगे।

अलीगढ़ में सोमवार को कल्याण सिंह अंत्येष्टि वाले दिन योगी आदित्यनाथ सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी दफ्तरों के साथ स्कूल-कालेज तथा यूनिवर्सिटी बंद रहेंगे। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने भी तीन तक अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

कल हाई कोर्ट व अधीनस्थ अदालतों में भी अवकाश

फ्रदेश में सोमवार 23 अगस्त को इलाहाबाद हाई कोर्ट सहित प्रदेश की अधीनस्थ अदालतों में अवकाश रहेगा। हाई कोर्ट ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक के मद्देनजर यह अवकाश घोषित किया है। इस आशय की अधिसूचना महानिबंधक आशीष गर्ग ने जारी की है।

प्रदेश में तीन दिन तक राजकीय शोक के कारण सभी कार्यालय तथा संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। कल अलीगढ़ के बाद कल्याण सिंह जन्मभूमि व कर्मभूमि अलीगढ़ के अतरौली में पार्थिव देह को जनता के दर्शनार्थ रखा जाएगा। इसके बाद शाम को नरोरा में गंगा के किनारे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।