महिला ने लेबर पेन में 5 घंटे तक भजन गाकर बच्चे को जन्मा, पति बजाता रहा गिटार

Woman in labor pain gave birth to a child by singing bhajans for 5 hours, husband kept playing guitar
Woman in labor pain gave birth to a child by singing bhajans for 5 hours, husband kept playing guitar
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली: प्रेग्नेंसी हर महिला के लिए बेहद खास होती है। हालांकि प्रसव काफी तकलीफदेह होता है लेकिन, एक महिला ने इस दर्द को कम करने के लिए ऐसा तरीका अपनाया जिससे उसका दर्द छूमंतर हो गया। अमेरिका की एक महिला ने लेबर पेन में होने वाले दर्द से बचने के लिए पांच घंटे तक भजन गाया और एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान महिला का पति पास ही में गिटार बजाता रहा। महिला ने बच्चे को जन्म देने के बाद बताया कि उसे काफी कम दर्द अनुभव हुआ। उसने डिलीवरी को काफी इंजॉय किया।

घटना अमेरिका के सिएटल की बताई जा रही है। 31 वर्षीय बिफी हेल और उसके संगीतकार पति 30 साल के बैंडन दो बच्चों के पैरेंट्स बन गए हैं। न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बिफी ने पिछले साल नवंबर महीने में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। महिला ने कहा कि वह प्राकृतिक तरीके से बच्चे को जन्म देना चाहती थी लेकिन, उसे लेबर पेन को लेकर काफी डर था। इसलिए उसने लेबर पेन शुरू होते ही पांच घंटे तक गाने गाए। महिला बताती है कि उसने अपने पसंदीदा भजन भी गाए और इस दौरान उसका ध्यान सिर्फ गाने पर था।

महिला का कहना है कि भजन गाते हुए वह अपने गाने पर ही ध्यान दे रही थी और उसका साथ देने के लिए बैंडन गिटार बजा रहा था। महिला बताती है कि इस दौरान उनकी 26 वर्षीय मैडी बार्न्स भी गाने में शामिल हुई। महिला ने डिलीवरी के बाद के अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह हैरान थी कि उसे उतना दर्द नहीं हुआ और यह काफी इंजॉय वाला अनुभव था।

बिफी का कहना है कि वह बच्चे को प्राकृतिक तरीके से घर ही जन्म देना चाहते थे लेकिन, गर्भावस्था के 42 सप्ताह पूरे होने के बाद भी जब उसे लेबर पेन महसूस नहीं हुआ तो उसे अस्पताल जाना पड़ा। हालांकि अस्पताल पहुंचते ही उसे दर्द शुरू हो गया और उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। महिला का कहना था कि उसे सुई और सिजेरियन तरीके से बच्चे को जन्म देना गंवारा नहीं था। इसलिए उसने अपना दर्द कम करने के लिए गाना गाया। महिला का कहना है कि दिसंबर 2021 में पहले बच्चे के जन्म के समय भी उसने गाना गाया था और दूसरी बार भी ऐसा ही करने का फैसला लिया।