प्रेमिका पर बीच सड़क चाकू से किये 20 वार, फिर पत्थर उठाकर पीट दिया सिर, देखकर सहमा देश

20 attacks on girlfriend with a knife in the middle of the road, then she beat her head with a stone, the country was shocked to see
20 attacks on girlfriend with a knife in the middle of the road, then she beat her head with a stone, the country was shocked to see
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली में लड़की की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी साहिल (20) को पुलिस ने सोमवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है।

साहिल ने शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार शाम 16 साल की साक्षी की सरेराह हत्या कर दी थी। साक्षी को 20 से ज्यादा बार चाकू मारे गए थे। साहिल ने 6 बार उसके सिर पर पत्थर भी पटका था। इस घटना का वीडियो CCTV में कैप्चर हो गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था।

कई लोग सड़क से गुजरे, कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश भी की
पुलिस ने बताया- एक व्यक्ति ने लड़की की हत्या की जानकारी दी। पुलिस टीम को साक्षी का शव सड़क पर मिला। वह जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। जब वह रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तब अचानक साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया। पहले चाकू से वार किए। इसके बाद पत्थर पटका। उसके सड़क पर गिरने के बाद लगातार लात से मारता रहा।

घटना पर CM केजरीवाल ने कहा- LG साहब कुछ कीजिए
घटना की जानकारी मिलते ही CM केजरीवाल ने CCTV फुटेज ट्वीट करते हुए लिखा- दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब, कानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा- दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।