- सडक पर बेकाबू हुआ ट्रक, कई वाहन रौंदे, स्कॉर्पियो पर पलटा, 6 की मौत, नजारा देख दहले लोग - April 30, 2024
- तलाक के बाद ढोल बाजे के साथ ससुराल से विदा हुई पत्नी, दरवाजे पर बांध आई शादी वाली चुनरी - April 30, 2024
- शादी है या फिर WWE? वरमाला डालने के लिए दूल्हे ने लगाई सोफे से छलांग, स्टेज से बाहर गिरी दुल्हन - April 30, 2024
हमीरपुर. उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले में एक 22 साल की शादीशुदा महिला ने अपनी 6 माह की बेटी को गोद में लेकर आग लगा ली। जिससे मां बेटी दोनों की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए भिजवा गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।
पति पत्नी के बीच विवाद
घटना यूपी के हमीरपुर जिले के ग्राम पंचायत अलरा के पहाड़ी डेरा की बताई जा रही है। यहां उत्तम सिंह राजपूत की पत्नी किरण जिसकी उम्र महज 22 साल थी। उसने अपनी 6 माह की बेटी को गोद में लिया और पति सहित परिवार वालों के सामने ही पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग के कारण गंभीर रूप से झुलस जाने से मां बेटी दोनों की मौत हो गई।
किसी ने नहीं रोका, जल गई महिला
इस मामले में कहा जा रहा है कि जब महिला अपनी बेटी को गोद में लेकर आग लगा रही थी। तभी वहां सभी लोग मौजूद थे। लेकिन किसी ने भी रोकने की कोशिश नहीं की। अगर उसे रोक लिया होता तो वह बच जाती।
पति पत्नी का झगड़ा
लोगों का कहना है कि पति पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। उनकी शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ था। क्योंकि पत्नी की उम्र ही महज 22 साल थी। ऐसे में जब सोमवार सुबह फिर से झगड़ा हुआ तो पत्नी ने ये कदम उठा लिया।
पति को गया फरार
पत्नी के आग लगाते ही पति घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर पति की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में महिला के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।