- पीएम मोदी बोले: जब तक मैं जिंदा हूं मुसलमान को… - May 1, 2024
- 1 मई से देश में बदल गये ये नियम, कर लें जानकारी वरना होगी मुसीबत - May 1, 2024
- अभी अभीः राजस्थान में फिर से दोबारा होगी वोटिंग? जानें वजह - May 1, 2024
Bruce Lee Workout Plan : ब्रूस ली (Bruce lee) को कौन नहीं जानता है। जी हां, वह मार्श आर्ट की दुनिया के बादशाह रहे हैं। ब्रूस ली का जन्म 1940 में फ्रांसिको में हुआ था। उन्होंने 32 साल की अपनी छोटी सी जिंदगी में इस तरह काम किया कि आज भी दुनिया उन्हें याद करती है। ऐसा माना जाता है कि दुनिया में आज तक ब्रूस ली जैसा मार्शल आर्टिस्ट नहीं हुआ। हांग कांग और अमेरिकन एक्टर ब्रूस ली का निधन 20 जुलाई 1973 में हुआ था। इस खबर ने सबको चौंका दिया था। इन दिनों सोशल मीडिया पर ब्रूस ली का 1965 का ट्रेनिंग प्लान वायरल हो रहा है, जिसमें इसकी जानकारी है कि वह कौन-कौन सी एक्सरसाइज को कितनी देर और कितनी बार करते थे। तमाम यूजर्स ब्रूस ली का ये वर्कआउट प्लान देखकर शॉक्ड हैं… क्योंकि इतना तगड़ा वर्कआउट रूटीन फॉलो करना सबके बस की बात नहीं है।
वायरल हुआ ब्रूस ली का वर्कआउट प्लान
ब्रूस ली की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर के साथ 1965 का उनका ट्रेनिंग प्लान सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। इसे Twitter पर ‘वर्ल्ड ऑफ हिस्ट्री’ (@UmarBzv) नाम के पेज ने 17 मई को पोस्ट किया और लिखा – 1965 में ब्रूस ली का अर्ली ट्रेनिंग प्लान। इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 60 लाख बार देखा गया है। जबकि लगभग 50 हजार यूजर्स ने इसे लाइक किया और साढ़े 5 हजार ने रीट्वीट। वहीं सैकड़ों की संख्या में लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है। जैसे कुछ लोगों ने कहा कि यह वर्कआउट प्लान तो बहुत तगड़ा है। कुछ ने कहा कि इसे करने में तो 2 घंटे लग जाएंगे। वैसे इस पर आपका क्या मानना है? कमेंट में बताइए।
यहां देखें वायरल ट्वीट…
Bruce Lee early Training plan in 1965. pic.twitter.com/H1uLj49NFK
— World Of History (@UmarBzv) May 17, 2023