- मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय की अचानक हुई मौत, ऐसे लटकी मिली लाश - April 29, 2024
- दूसरी मंजिल से बस गिरने वाला था बच्चा, नीचे चादर खोले खड़े रहे लोग; तभी हो गया ‘चमत्कार’ - April 29, 2024
- भारत का पहला अरबपति, जो चलती गाड़ियों पर कब्ज़ा कर लेता था, अपनी कंजूसी के लिए बदनाम था। - April 29, 2024
नई दिल्ली: दिवाली (Diwali 2021) का त्योहार देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। अयोध्या (Ayodhya) में भाजपा सरकार बनने के बाद से ही वहां दीपोत्सव मनाया जाता है। इसके मद्देनजर अयोध्या में सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इन सब के बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई दी है। साथ ही उन्होंने सभी सरकारी कर्मचारियों से अपील की है कि वह परिवार को गोद लेकर अपनी दीपावली उनके साथ मनाएं।
बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई। मेरी सभी जनप्रतिनिधियों से अपील हैं कि वे सब एक-एक घर को अपनाएं और उन घरों में दीप जलाने और मिठाई प्रदान करने में अपना योगदान दें, उन परिवारों के बच्चों को भी दीपावली का उपहार दें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारे पास साढ़े 16 लाख सरकारी कर्मचारी हैं और 4 लाख पुलिस बल हैं। उन सभी से अपील हैं कि एक परिवार को इस अवसर पर गोद लेकर अपनी दीपावली उनके साथ मनाएं। दूसरी ओर अयोध्या में इस वर्ष योगी सरकार ने दीये जलाने के मामले में अपने रिकॉर्ड को तोड़ने की पूरी तैयारी कर रखी है। अयोध्या में इस बार पहले के मुकाबले अधिक दीये जलाए जाएंगे।
प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई। मेरी सभी जनप्रतिनिधियों से अपील हैं कि वे सब एक-एक घर को अपनाएं और उन घरों में दीप जलाने और मिठाई प्रदान करने में अपना योगदान दें, उन परिवारों के बच्चों को भी दीपावली का उपहार दें: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लखनऊ pic.twitter.com/oGwgLv5fH8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2021