Latest posts by Sapna Rani (see all)
- बिहार में रोड शो के दौरान फैन्स ने लगाया पवन सिंह को चूना, करोड़ों की कार का तोड़ा शीशा - April 29, 2024
- बिहार में कम वोटिंग क्यों हुई? चिराग पासवान ने बताई असली वजह, तेजस्वी यादव को भी दिया मुंहतोड़ जवाब - April 29, 2024
- लालू पर क्यों बिदक गए ओवैसी? अब बिहार की 10 सीटों पर फाइट करेगी AIMIM, जानें पूरा मामला - April 29, 2024
मुजफ्फरनगर। आल इंडिया एंटी करप्शन के तत्वावधान में शहर के झांसी रानी चौक पर बुधवार की देर शाम लोहड़ी का पर्व मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी मनीष चौधरी ने व्यापारियों के साथ पर्व की खुशियां मनाई। इस दौरान मनीष चौधरी ने कहा कि यह पर्व शरद ऋतु की समाप्ति और वसंत ऋतु के आगमन पर विशेष रूप से मनाया जाता है और धार्मिक व सांस्कृतिक मान्यता के अनुसार इस दिन माता सती ने प्रजापति दक्ष के यज्ञ में आहुति दी थी। इस दौरान सपा नेता गौरव स्वरूप, चेयरमैन अंजू अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी, मनीष चौधरी गोलू, तरुण मित्तल, अजय सिघल व अशोक छाबड़ा आदि मौजूद रहे।