- संभलकर! शरीर में न होने दें विटामिन D की कमी, इस गंभीर बीमारी के शिकार हो सकते हैं आप - April 28, 2024
- ‘गरीबों के पसीने की बदबू आती है’, तेजस्वी ने नाक पर रखा रुमाल तो भाजपा ने कसा तंज - April 28, 2024
- Chanakya Niti: इन 4 लोगों से नाराज रहती है धन की देवी, साथ नहीं छोड़ती पैसों की तंगी! - April 28, 2024
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में शनिवार सुबह प्रेमी युगल जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर झूलती मिली लाश से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक और युवती का शनिवार सुबह 11 बजे से अपने-अपने घर से नदारद थे। इसके पहले भी कई बार मृतक युवती अपने ग्राम बेलटुकरी से देवरी जाकर अपने प्रेमी के साथ रहने का प्रयास कर चुकी थी। उस दौरान नाबालिग होने के चलते घर वालों की समझाइश पर वह वापस घर आने लगी थी। लेकिन शनिवार सुबह राजिम के ग्राम देवरी नहर नाली के पास शीशम के पेड़ में तड़के सुबह दोनों की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली।
मामला दर्ज
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची राजिम पुलिस ने लाश की शिनाख्त कर मृतक भोजराम साहू उम्र 18 वर्ष ग्राम देवरी निवासी और युवती कुंती तारक उम्र 18 वर्ष ग्राम बेलटुकरी निवासी की पहचान कर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है.