पटना पहुंचते ही विनोद तावड़े ने नीतीश को दिया मास्टर झटका

Vinod Tawde gave a master blow to Nitish as soon as he reached Patna
Vinod Tawde gave a master blow to Nitish as soon as he reached Patna
इस खबर को शेयर करें

पटना: बिहार भाजपा के प्रभारी बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे और पहली बार किसी सभा को संबोधित करते हुए ‘मोदी20 सपने हुए साकार’ के लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि विनोद तावड़े ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने राजनीति को पुनर्भाषित किया है। हमें सिखा दिया है कि जीवनभर मंत्री बने नहीं रहना है। संगठन जो काम सौंपे उसे पूरे लगन से करना है। परिवारवाद जैसे विषय को खत्म किया। विपक्षी दलों की तरह तुष्टिकरण की राजनीति नहीं की, सर्वसमाज के विकास के लिए काम किया। बीजेपी प्रभारी ने पटना पहुंचते ही सीएम नीतीश कुमार के लंबे कार्यकाल पर कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा कि स्मृति दीदी की अंगुली पकड़कर बिहार में प्रवेश किया। इन्होंने अमेठी में राहुल गांधी को हराने का पराक्रम किया है। ऐसे में बिहार भाजपा ने जो ठाना है, वह भी पूरा होगा। बिहार की जनता सरकार बदलने के लिए भाजपा नेताओं की ओर देख रही है। हमें यह संकल्प लेना होगा। नरेंद्र मोदी जब पहली बार 2013 में बिहार आए थे तो पूरा बिहार उन्हें समर्थन करने के लिए तैयार था। तब भी यही सरकार थी जो आज है। इसी सरकार में गांधी मैदान में बम ब्लास्ट हुए थे। आज बेगूसराय में क्या हो रहा है। हम इस सरकार को बदलने के लिए काम करेंगे।