- शहीद मेजर प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग - May 2, 2024
- कौन लगा रहा है उत्तराखंड के जंगलों में आग? 761 मामले दर्ज, 52 गिरफ्तार! अब कार्रवाई की तैयारी - May 2, 2024
- मध्यप्रदेश में 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुई पन्ना की भाजपा नेता सारिका खटीक - May 2, 2024
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हामी के बाद उत्तराखंड में 22 नए शहरों को बसाने के काम ने भी रफ्तार पकड़ ली है। गढ़वाल मंडल में 12 और कुमांऊ में 10 नए शहर बसाए जाएंगे। पंजाब के न्यू मोहाली की तर्ज पर इन स्थानों का मास्टर प्लान तैयार करते हुए, यहां बिजली, पानी, सड़क, स्कूल, अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएं दी जाएं। ताकि लोग खुद ही यहां बसने को तैयार हो जाएं।
उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उडा) की बोर्ड बैठक में 22 नए शहर बसाने के लिए जगहों का चयन किया गया। इसके साथ ही जिला विकास प्राधिकरणों में लिपिकीय कर्मचारियों की भर्ती नियमावली मंजूर की गई। शहरी विकास और आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित उडा की 16वीं बोर्ड बैठक में मौजूदा शहरों में विस्तार की कम संभावना को देखते हुए नए शहरों के विकास पर जोर दिया गया।
इसके लिए उडा के स्तर से पूर्व में गठित स्थल चयनित समिति की रिपोर्ट पर विचार विमर्श करते हुए, इसे मंजूर किया गया। तय किया गया कि पंजाब के न्यू मोहाली की तर्ज पर इन स्थानों का मास्टर प्लान तैयार करते हुए, यहां बिजली, पानी, सड़क, स्कूल, अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएं दी जाएं। ताकि लोग खुद ही यहां बसने को तैयार हो जाएं। इससे मौजूदा शहरों का अतिरिक्त दबाव कम होगा। अब शासन स्तर पर इस परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।