- शहीद मेजर प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग - May 2, 2024
- कौन लगा रहा है उत्तराखंड के जंगलों में आग? 761 मामले दर्ज, 52 गिरफ्तार! अब कार्रवाई की तैयारी - May 2, 2024
- मध्यप्रदेश में 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुई पन्ना की भाजपा नेता सारिका खटीक - May 2, 2024
नई दिल्ली: गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव (Gujarat Election 2022) पर एबीपी न्यूज सी-वोटर (ABP News C- Voter Survey) ने एक सर्वे किया है। इसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) आसानी से दोबारा सत्ता में आती दिख रही है। सर्वे में उसे 97 सीट तक पाते दिखाया गया है। इस सर्वे में कांग्रेस दूसरे और आम आदमी पार्टी (AAP) तीसरे पायदान पर है। कांग्रेस को अधिकतम 26 सीट मिलते दिख रही हैं। वहीं, आप ज्यादा से ज्यादा 13 सीट तक सिमटती दिख रही है। एपीबी न्यूज ने इसे फाइनल ओपिनियम पोल करार दिया है। गुजरात में दो चरण में चुनाव होना है। पहले चरण के तहत 1 दिसंबर को वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 5 दिसंबर को मतदान होगा। नतीजे 8 दिसंबर को जारी होंगे।
किसे कितनी सीटें
पार्टी सीटें
बीजेपी 85-97
कांग्रेस 14-26
आप 8-13
अन्य 0-2
एबीपी न्यूज सी-वोटर सर्वे की मानें तो बीजेपी का दोबारा सत्ता में आने का रास्ता बिल्कुल साफ है। उसे 85-97 सीटें मिलती दिख रही हैं। उसके आसपास भी कोई दल नहीं दिख रहा है। कांग्रेस और आप दोनों चुनौती में नहीं हैं। सर्वे में अनुमान जाहिर किया कहा गया है कि कांग्रेस को 14-26 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, आप को 8-13 सीटें मिलती दिख रही हैं। सर्वे में अन्य को 0-2 सीटें दी गई हैं।
गुजरात चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और आप के अलावा नेशनल कांग्रेस पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, भारतीय ट्राइबल पार्टी, एआईएमआईएम और तृणमूल कांग्रेस मैदान में हैं। पहले चरण में राज्य की 89 सीटों पर मतदान होगा। वहीं राज्य की बाकी बची सीटों पर दूसरे चरण में पांच दिसंबर को मतदान होगा। गुजरात विधानसभा के चुनावों की मतगणना 8 दिसंबर को कराई जाएगी। इसी दिन हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के भी रिजल्ट आएंगे। एबीपी न्यूज ने बताया है कि इस सर्वे में 19 हजार 271 लोगों की राय ली गई है। 22 नवंबर से 28 नवंबर तक ये सर्वे किया गया है।