अभी अभी: देश के 10 राज्यों में चक्रवात मैंडूस का रेड-ऑरेंज अलर्ट, गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी

Right now: Red-orange alert of cyclone Mandus in 10 states of the country, warning of heavy rain with thunder
Right now: Red-orange alert of cyclone Mandus in 10 states of the country, warning of heavy rain with thunder
इस खबर को शेयर करें

चक्रवात मेंडूस का असर कई राज्य में देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का रेड ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत में आसमान में बादल छाए रहेंगे। मध्य भारत में हल्की बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवा चलेगी। हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है जबकि यूपी-बिहार दिल्ली हरियाणा पंजाब में सर्द हवा का प्रभाव दिखेगा हवा में कनकनी रहेगी। 15 दिसंबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। प्रशासन को मुस्तैद कर दिया गया है। कई विमानों का परिचालन स्थगित हो गया है।

दक्षिण भारत में साइक्लोन का असर
दक्षिण भारत में साइक्लोन मंडूस की वजह से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु कर्नाटक के 7 जिलों में रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन को मुस्तैद रहने को कहा गया है। हवा की रफ्तार प्रति घंटे 85 से 105 किलोमीटर तक हो सकती है। तमिलनाड सहित अन्य राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रायलसीमा कर्नाटक केरल उड़ीसा के कुछ हिस्से में भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा 17 जिलों में स्कूल और कॉलेजों की छुट्टियां कर दी गई।

चक्रवात मैंडूस का असर
मौसम विभाग ने गुरुवार 8 दिसंबर को तमिलनाडु राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं 9 दिसंबर की मध्यरात्रि को आंध्रप्रदेश पांडिचेरी और श्रीहरि कोटा के बीच भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। चक्रवात पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा और धीरे-धीरे चक्रवाती तूफान तेज होने की संभावना है। 11 दिसंबर तक तमिलनाडु पुडुचेरी कर्नाटक श्रीहरिकोटा में गरज चमक के साथ तेज हवा और भारी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने गंभीर चक्रवाती तूफान के कारण भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही निचले हिस्से में बाढ़ स्थानीय बाढ़ की भविष्यवाणी भी की है। मौसम विभाग की माने तो तमिलनाडु और आसपास के दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में चक्रवात भारी उपद्रव मचाएगा। भूस्खलन के कारण सड़क और कुछ पक्की सड़कों को भी नुकसान पहुंच सकता है। 12 दिसंबर तक कर्नाटक के तटीय क्षेत्र और उत्तरी आंतरिक क्षेत्रों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। चिक्कमंगलूर, कोलार, मैसूरु और तुमकुरु में भी वर्षा होने वाली है। आईएमडी ने यह भी कहा कि बागलकोट, कालाबुरागी, रायचूर, विजयपुरा और यादगीर के उत्तरी कर्नाटक जिलों में बारिश होगी। कर्नाटक के दक्षिण जिलों में भी बारिश होगी।

तमिलनाडु में रेड अलर्ट
तमिलनाडु में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया ।इसके लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। आईएमडी ने आज तमिलनाडु में 3 जिलों- चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम और कांचीपुरम के लिए रेड अलर्ट जारी किया क्योंकि चक्रवाती तूफान मेंडस गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया। आईएमडी ने कहा चक्रवात मेंडूस के कारण अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की माने तो चक्रवात एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है आधी रात को मल्लपुरम के पास पार करने की उम्मीद है। जिसके कारण इन क्षेत्रों में अलर्ट घोषित किया गया है। तमिलनाडु, पुदुवई और कराईकल के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम जिलों और पुडुचेरी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और तिरुवल्लुर, चेन्नई, रानीपेट, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, तिरुवन्नामलाई, कल्लाकुरिची जैसे कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होगी। कुड्डालोर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी। धर्मपुरी, सलेम, नामक्कल, तिरुचिरापल्ली, पेरम्बलुर, अरियालुर, माइलादुथुराई, नागपट्टिनम, तिरुवरुर, तंजावुर, पुदुकोट्टई, करूर, डिंडीगुल, मदुरै, शिवगंगई जिलों और कराईकल क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है।

चक्रवात मंडौस के बीच तमिलनाडु में रेड अलर्ट
आईएमडी ने आज तमिलनाडु के चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम और कांचीपुरम में तीन जिलों को रेड अलर्ट जारी किया है, चक्रवात मैंडस गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है।

इन क्षेत्रों में बारिश
तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी छिटपुट गर्जना संभव है।
उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।
पूर्वोत्तर तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र, दक्षिण-पूर्वी आंध्र प्रदेश, और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट बादल गरजने की संभावना है।
पुडुचेरी, रायलसीमा और कर्णाटक आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है, खासकर इन तटीय इलाकों में बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
उत्तर प्रदेश, बिहार में सुबह के समय कोहरे की संभावना है।

मौसम प्रणाली
तमिलनाडु के पूर्व में गंभीर चक्रवाती तूफान “मैंडूस” पश्चिम-उत्तर-पश्चिम पर तीव्र होगा
शुक्रवार देर रात से शनिवार की सुबह तक चेन्नई के आसपास लैंडफाल दिखेगी, इसक बाद चक्रवाती तूफान कमजोर हो जाएगी।
इस प्रणाली के प्रभाव में, 9-10 दिसंबर को दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर आंतरिक तमिलनाडु और रायलसीमा में बहुत भारी बारिश और आंधी भी संभव है।
उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी।
9 और 11 दिसंबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में भारी वर्षा होने की संभावना है।
11 दिसंबर को सिस्टम लैंडिंग के बाद उपमहाद्वीप के दक्षिणी आधे हिस्से में व्यापक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर पर मौजूद है
इसके कारण 10 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की/मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।
कम से कम दिसंबर के अंत तक अधिकतम तापमान उत्तर पूर्व के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक रहेगा।

दिल्ली में आसमान में रहेंगे बादल
राजधानी दिल्ली में आज हल्के बादल का आवागमन जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 26 जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली है। आने वाले 1 सप्ताह में दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद जताई गई है।

यूपी में सर्द हवा की दस्तक
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश में नजर आने लगा। दो दिन तक प्रदेश में कई जगह तेज हवा चलने से ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कई जगहों पर कोहरा भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग द्वारा शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वेस्ट यूपी में सर्द हवा के कारण बढ़ गई है। सुबह और शाम कोहरे से मौसम और तापमान दोनों में गिरावट देखी जा रही है ।न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। अधिकतम तापमान घटकर 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

बिहार में शीत लहर का अलर्ट
भागलपुर सहित कई जिलों में हाड़ कंपा देने वाली शीतलहर चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया। मौसम विभाग की मानें तो 15 दिसंबर के बाद प्रचंड शीत लहर चलेगी। घने कोहरे की दस्तक देखने को मिलेगी। लोगों को कपकपी का अनुभव होगा तापमान में गिरावट आएगी। पछुआ हवा के कारण लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। भागलपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हवा में नमी बरकरार है।

राजस्थान में 12 दिसंबर के बाद बदलेगा मौसम
माउंट आबू में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह खेतों में बर्फ जमी नजर आ रही है तापमान में गिरावट जारी है। बांसवाड़ा और किशनगंज में भी पेड़ पौधों पर उस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो गई है। राजस्थान के अजमेर धौलपुर सीकर चूरू पिलानी समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण नॉर्दन विंड का फ्लो कम हो गया। जिसके कारण तापमान में मामूली इजाफा देखने को मिला। हालांकि 12 दिसंबर के बाद तापमान में भारी गिरावट देखी जाएगी।

मुंबई में आसमान में बादल
मुंबई में आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि बारिश के पूर्वानुमान से इनकार किया गया है।

मध्यप्रदेश में बूंदाबादी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट का दौर जारी है। कई जिलों में पारा 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। 52 में से 48 जिलों में लोगों को शीतलहर का अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा 12 दिसंबर के बाद से प्रदेश के कुछ हिस्से में बूंदाबादी देखने को मिल सकती है।