Latest posts by Sapna Rani (see all)
- 10 नक्सलियों के शव में से 8 की हुई शिनाख्त, पुलिस ने AK 47 सहित भारी मात्रा में हथियार - May 2, 2024
- मध्य प्रदेश में बरसने लगी आग! तापमान 43 डिग्री के पार, गर्मी का प्रकोप जारी - May 2, 2024
- CGBSE 10th 12th Result 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजों पर ये है अपडेट, डेट की घोषणा जल्द - May 2, 2024
मंडी : मशहूर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह की हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के एक नामी होटल में एप्पल वॉच, आईफोन और हीरे की अंगूठी चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत शुक्रवार रात होटल में रुके थे, सुबह जब उन्होंने देखा तो ना तो टेबल पर उनकी घड़ी थी, ना फोन और ना ही अंगूठी। पुलिस होटल में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वहीं स्टाफ और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। एचपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि होटल स्टॉफ से पूछताछ की जा रही है।