मैच जीतते ही मुस्लिमों की भीड ने मचाई तबाही, पूरे देश में दंगे, गोलीबारी-पत्थरबाजी, आगजनी, सैंकडों…

As soon as the match was won, the Muslim mob created havoc, riots across the country, firing, stone pelting, arson, hundreds...
As soon as the match was won, the Muslim mob created havoc, riots across the country, firing, stone pelting, arson, hundreds...
इस खबर को शेयर करें

फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल पर अरब देश मोरक्को की जीत के बाद फ्रांस की राजधानी पेरिस सहित कई शहरों में दंगे हुए हैं। इस्लामी देश कतर (Qatar) में आयोजित FIFA World Cup 2022 में मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया।

इसके बाद फ्रांस के कई जगहों पर दंगे भड़क उठे। फ्रांस के शहर लिली, चैप्स एलिस और एविग्नन के साथ-साथ राजधानी पेरिश में भी दंगे भड़क उठे। पेरिस में दंगों के दौरान मोरक्को के समर्थकों ने पुलिस पर हमले किए।

इस्लामी मुल्क मोरक्को की पुर्तगाल पर जीत के बाद पेरिस में मोरक्को समर्थकों द्वारा पुलिस पर किए जा रहे हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि हजारों की भीड़ पुलिस पर पत्थरबाजी कर रही है। पत्थर के साथ-साथ पुलिस पर डंडे भी चलाए जा रहे हैं। इस दौरान फायरिंग की लगातार आवाजें आ रही हैं।

दंगाइयों द्वारा किए गए हमलों में भारी नुकसान की खबरें हैं। इस दौरान कट्टरपंथी भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ भी की। सड़कों पर ईंट-पत्थर भारी मात्रा में बिखरे दिखे। पुलिस इन्हें रोकने के लिए लगातार प्रयास करती दिखी, लेकिन भारी भीड़ की वजह से वह बैकफुट पर नजर आई।

दरअसल, मोरक्को के हजारों समर्थक जीत के बाद सड़कों पर निकल आए और पेरिस के प्रसिद्ध पेरिसियन चौक पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान वे मोरक्को के झंडे लहराते रहे, नारेबाजी करते रहे। इतना ही नहीं गाड़ियों के हॉर्न से इलाके को परेशान कर दिया। इसके बाद भीड़ ने उत्पात करना शुरू कर दिया। वाहनों के साथ-साथ भीड़ ने अगल-बगल की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

कहा जा रहा है कि इस दौरान इंग्लैंड पर फ्रांस की जीत के बाद फ्रांस समर्थक भी सड़कों पर उतर आए। देखते ही देखते भीड़ बढ़ती गई और सड़कों पर अराजकता भी। पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की थी तो उस पर हमले शुरू कर दिए गए। इसके बाद पुलिस को आँसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

फीफा विश्वकप में पहली बार सेमीफाइनल में पहुँचकर मोरक्को ने इतिहास रचा है। मोरक्को पहला अरब और अफ्रीकन देश है जो सेमी फाइनल में पहुँचा है। सेमीफाइनल मुकाबले 14 और 15 दिसंबर को होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस का सामना मोरक्को से होगा।