वेस्ट यूपी में उपचुनाव से पहले ही रालोद को तगड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए ये नेता

Big blow to RLD even before the by-elections in West UP, these leaders joined BJP
Big blow to RLD even before the by-elections in West UP, these leaders joined BJP
इस खबर को शेयर करें

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक चौधरी गुर्जर ने मंगलवार को रालोद को तगड़ा झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के आवास पर मंगलवार रात अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुजफ्फरनगर की खतौली सीट से रालोद के टिकट के दावेदार अभिषेक चौधरी मदन भैया को रालोद प्रत्याशी बनाये जाने से पार्टी नेतृत्व से नाराज हैं।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अभिषेक चौधरी गुर्जर ने कहा कि रालोद अध्यक्ष अपनी पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से कट चुके हैं। वह समर्पित कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं करते हैं। इसलिए उनका यह हश्र है। उन्होंने कहा कि वह मोदी-योगी सरकारों के गरीब कल्याण के कार्यों और भाजपा के सेवा प्रकल्पों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा की सदस्यता ग्रहण के मौके पर ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर, भाजपा के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सह-प्रभारी हिमांशु दुबे मौजूद थे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा है कि भाजपा मैनपुरी लोकसभा तथा रामपुर व खतौली विधानसभा उपचुनाव बड़े अंतर से जीतेगी। भाजपा प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की केन्द्र और राज्य सरकार की गरीब कल्याण की नीतियां तथा पार्टी कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम तीनों सीटों पर जीत का कारण बनेंगे।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि विपक्षी दलों के लोग केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाते हैं जबकि भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रमों, अभियानों तथा सेवा कार्यों के माध्यम से जनता के बीच रहते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार हार की अपनी परंपरा को इस उपचुनाव में भी निभाएगी।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा रामपुर व आजगढ़ लोकसभा उपचुनाव की भांति ही मैनपुरी लोकसभा तथा रामपुर व खतौली विधानसभा के उपचुनाव बड़े अंतर से जीतेगी। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता पूरी तरह से मोदी-योगी के साथ है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है।