पड़ने जा रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड, 3 दिनों तक चलेगी शीतलहर

Bone-chilling cold is going to fall, cold wave will last for 3 days
Bone-chilling cold is going to fall, cold wave will last for 3 days
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी पड़ रहा है, जिसकी वजह से सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जताया है कि पंजाब में कल से तीन दिनों तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा। इसके चलते सर्दी में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 15 से 17 दिसंबर, 2022 के बीच कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति पैदा होने जा रही है। बता दें कि चंडीगढ़ में भी काफी ठंड पड़ रही है। चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को इसमें और कमी आएगी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं, 16 दिसंबर को चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

कई हिस्सों में बढ़ सकती है ठंड
आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में सर्दी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो नॉर्थवेस्ट इंडिया में अगले दो दिनों में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि, उसके बाद कुछ दिनों तक तापमान में खासा कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, मध्य भारत की बात करें तो यहां अगले दो से तीन दिनों तक 2-3 डिग्री सेल्सियस तक मिनिमम टेम्प्रेचर कम हो जाएगा। इसके बाद यहां भी न्यूतनम तापमान में कोई बदलाव नहीं आने वाला है।

अगले पांच दिनों का कैसा रहेगा मौसम
अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है और उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। अगले 4-5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। उधर, दक्षिण के राज्यों की बात करें तो कुछ जगह बारिश की चेतावनी भी दी गई है। इसकी वजह से मौसम विभाग ने सलाह दी है कि मछुआरे 14 दिसंबर को उत्तरी केरल, कर्नाटक और गोवा के तटों पर न जाएं। लक्षद्वीप क्षेत्र में 15 दिसंबर की सुबह तक न जाएं। दक्षिण पूर्व अरब सागर के तटों पर 15 दिसंबर की शाम तक नहीं जाएं।