- सुहागरात ही क्यों होती है, सुहागदिन क्यों नहीं, जानिये मजेदार वजह - April 25, 2024
- फोन में दिखे ये 8 संकेत, तो समझ जाएं हो रही है आपके फोन की जासूसी! - April 25, 2024
- वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकता बच्चा कैमरे में कैद, वीडियो देख भड़के लोग - April 25, 2024
बॉडी बिल्डर लोगों के बीच बाइसेप्स बढ़ाने को लेकर तगड़ा चैलेंज होता है। एक-एक इंच पर बाजी पलट जाती है। खबर है ब्राजील से, जहां एक मशहूर बॉडीबिल्डर ने मसल्स बढ़ाने वाले तेल के कई बार टीके लगाए थे। उसने डॉक्टर्स के कई बार मना करने के बावजूद इसका इस्तेमाल किया था। हाल ही में अचानक से उसकी मौत हो गई। मौत भी उस दिन हुई, जिस दिन उनका 55वां जन्मदिन था।
ऐसे मसल्स फूल चुके थे
न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक, इस शख्स का नाम Valdir Segato है। उन्होंने कई वर्षों तक अपनी बॉडी में सिंथॉल के इंजेक्शन इंजेक्ट किए हैं। इसके कारण उनके शरीर के कई मसल्स फूल गए थे और वो झूलने लगे थे। बाइसेप्स, बैक मसल्स पर इसका काफी बुरा असर पड़ा था। देखने में उनकी बॉडी काफी अजीब लगती थी।
हल्क बुलाते थे उन्हें लोग
Segato ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अर्नाल्ड श्वाजनेगर काफी पसंद हैं। वो बॉडी बिल्डिंग को लेकर उनसे ही प्रेरणा लेते हैं। यहां तक कि उनकी बॉडी के कारण इलाके के लोग उन्हें हल्क कहकर बुलाते थे। बता दें कि उन्हें डॉक्टर्स ने और उनके परिवारवालों ने काफी समझाया कि वो इन इंजेक्शन का यूज ना करें। इससे उनके शरीर पर बुरा असर होगा लेकिन वो नहीं माने।
23 इंच तक बढ़ गया था उनका बाइसेप्स
यहां तक कि इस तरह के इंजेक्शन्स को यूज करने से उनका बाइसेप्स 23 इंच तक बढ़ गया था। जहां उनका परिवार रहता है, उसके पीछे ही उन्होंने एक घर किराए पर लिया था। जिस दिन उनकी मौत हुई उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
होना चाहते थे वो फेमस
उनके दोस्तों ने बताया कि वो दिखने में इतना ज्यादा मजबूत नहीं थे। बल्कि उनकी बॉडी फूली हुई थी। वो इसके कारण टिकटॉक पर काफी फेमस भी हुए और ज्यादा फेमस होने की तमन्ना रखते थे। बता दें कि इस तरह की ड्रग्स लेने से डॉक्टर्स हमेशा मना करते हैं। इस तरह के इंजेक्शन और दवाइयां का सेवन गंभीर बीमारियों का सबब बन सकते हैं। यहां तक कि इससे इंसान की जान भी जा सकती है।