अभी-अभी: CM जयराम ने दी मनाली को ये बड़ी सौगात, यहां देखे

इस खबर को शेयर करें

मनाली: हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने मनाली दौरे के दौरान 174 करोड़ रुपये के शिलान्‍यास व लोकार्पण किए। कोरोना के कारण दिक्कतें आई हैं। लेकिन कठिन दौर को पार कर लिया है। संकट कम जरूर हुआ है, लेकिन खत्‍म नहीं हुआ है। हालात ने मुंह में लगा मास्‍क उतरने नहीं दिया है। संयम व धैर्य रखने के लिए प्रदेश की जनता का आभार है। वैक्सीन का पहला टीकाकरण हिमाचल ने पूरा किया है। इसके लिए हिमाचल वासियों को बधाई है। कोरोना काल में जिन लोगों ने अपना सहयोग दिया है, उनके लिए हिमाचल सरकार अभिनंदन समारोह आयोजित करेगी और उन्हें सम्मानित करेगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पहले टीकाकरण अभियान को 100 प्रतिशत पूरा करने को हिमाचल को बधाई दी है। कोविड के मामलों में कमी आई है तो हमने लोगों के बीच जाकर अपना काम करने का निर्णय लिया है। एक दिन में एक जगह 26 योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन हुए उसके लिए सभी को बधाई। हर एक योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है।

प्रदेश के विकास में महिलाओं की भूमिका सरहानीय है। प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़चढ़कर भाग ले रही हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाएं आगे हैं। पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। लेकिन महिलाओं ने 60 प्रतिशत बाजी मारी है। आज हम बेटे के साथ बेटी को भी अपने साथ खड़ा होना देखना चाहते हैं। बेटा बेटी एक समान हैं।

कुल्लू मनाली मेरा दूसरा घर है। क्षेत्र के विकास को गति देने की हर संभव कोशिश है। कोरोना के कारण कठिन परिस्थितियां आईं। लेकिन सभी के सहयोग से विकास नहीं रुकने दिया। साढे़ तीन साल में मात्र दो साल ही काम करने का मौका मिला है।

देश को नरेन्द्र मोदी के रूप में मजबूत नेतृत्व मिला है। विपक्ष भी अब डेढ़ साल बाद दिखने लगा है। इस विपदा की घड़ी में सरकार ने बेहतर सेवाएं देने का प्रयास किया। विपदा की घड़ी में विपक्ष ने तमाशा देखा। मदद करने के बजाय सवाल करने में जुटे रहे। 50 साल सत्ता में रहने के बाद हालत क्या थी सब जानते हैं। 50 साल से 50 वेंटि‍लेटर थे आज 800 वेंटिलेटर की व्यवस्था की है। जो लोग कोरोना के कारण चले गए उनके लिए हम खेद प्रकट करते हैं लेकिन सरकार ने हर मरीज को बेहतर सेवा देने का प्रयास किया।

टोपी हमारी संस्कृति का प्रतीक, लाल हरी टोपी का मामला की खत्म कर दिया। ऊपर नीचे के हिमाचल की बात भी खत्म की। 2019 में प्रदेश ने लोकसभा चुनाव में 68 में से 68 विधानसभा में बढ़त ली। पंचायत चुनावों में 68 प्रतिशत प्रतिनिधि भाजपा की विचारधार के जीते। आने वाले समय में भी आपका सहयोग मिलेगा। मंडी लोकसभा क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप की कमी हमें खली है। आने वाले समय मे उपचुनाव में आपका सहयोग मिलेगा। हर बुजुर्ग को पेंशन लगाकर राहत देने का प्रयास किया है। 65 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को पेंशन का प्रावधान कर मदद करने का प्रयास किया है।

सीएम ने कहा प्रदेश में आर्थिक संकट है लेकिन विकास को रुकने नहीं देंगे। बड़ाग्रा 15 मील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करेंगे। 45 करोड़ से सुंदर स्थल बनाने का प्रयास किया है। डीसी कुल्लू को हेलीपैड बनाने के लिए जगह तलाशने के निर्देश दिए। बस्तोरी के सारली पिछलिहार के गालंग में प्राइमरी स्कूल खोलने की घोषणा की। आलू ग्राउंड व शिला को मिडल से हाई स्कूल, पलचान व शिरड हाई स्‍कूल को सीनियर सेकेंडरी करने की घोषणा की। बड़ाग्रा से गढ़ रोड का निर्माण 20 लाख से करने की घोषणा की। नौ नई पंचायत बनी हैं, हर पंचायत को 10 लाख की घोषणा, प्रदेश में 412 नई पंचायतें बनी हैं। सॉयल व हरिपुर में वेटरनरी अस्पताल की घोषणा की है।

लाहुल घाटी पर्यटन का नया हब बन गया है। मनाली व लाहुल के पर्यटन को बढ़ावा देने को बड़े प्रोजेक्ट तैयार किये जा रहे हैं। होटल मैनेजमेंट संस्थान की समस्त औपचारिकताएं पूरी कर केंद्र को भेजेंगे। मंझलीधार व दोहर नाला में हेल्थ सब सेंटर बनाने की घोषणा, रायसन में पीएचसी का दर्जा बढ़ाकर सीएचसी करने की घोषणा, सजला गांव में पीएचसी खोलने की घोषणा की। मनाली सिविल अस्पताल में 50 बिस्तर से 100 बिस्तर करने की घोषणा की गई। साथ ही नया भवन बनाने सहितमनाली को आईपीएच का डिवीजन देने का ऐलान किया।