Latest posts by Sapna Rani (see all)
- हरियाणा में धू-धू कर जली बस, 8 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत, 24 घायल - May 18, 2024
- हरियाणा के स्कूलों में गर्मी की छु्ट्टी का ऐलान, 1 माह बाद दोबारा इस दिन… फिर लगेंगी क्लास - May 18, 2024
- मध्यप्रदेश में नेता पुत्र की खुलेआम गुंडागर्दी: भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने युवक को बेरहमी से पीटा - May 18, 2024
मंडी: हिमाचल प्रदेश जाने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खबर है। मंडी से कुल्लू के बीच पड़ने वाली 5 टनल आवाजाही के लिए खोल दी गई हैं। इनका उद्घाटन बाद में कराया जाएगा। हिमाचल NHAI प्रशासन ने केंद्रीय मंत्री से बातचीत के बाद अचानक पांचों टनल खोलने का ऐलान कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य मार्ग मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह किया कि टनल बिल्कुल तैयार हो चुकी हैं। सैलानियों की सुविधा को देखते हुए अगर इन्हें खोल दिया जाए तो बेहतर रहेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी अपनी स्वीकृति दे दी। बताया जा रहा है कि पांचों टनल का उद्घाटन अब किसी भी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।