देश में कोरोना ने फिर मचाया तांडव, पिछले 24 घंटे के केस जानकर, उड जाएंगे होश

इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से बढ़तोरी होने लगी है। बीते 24 घंटे में देश में 41,576 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, 491 लोगों की जान चली गई, जबकि 39,125 मरीज ठीक हुए है। ऐसा पांच दिन बाद हुआ है जब यह संख्या 40 हजार के पार पहुंची है। इससे पहले आंकड़े 40 हजार के नीचे थे। 5 अगस्त को 45 हजार केस समाने आए थे। केरल में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां 23,500 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 19,411 ठीक हुए और 116 की मौत हो गई।

देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं, इनमें हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई गई है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए- 41,576
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 39,125
बीते 24 घंटे में कुल मौतें- 491
अब तक कुल संक्रमित हो चुके- 3.20 करोड़
अब तक ठीक हुए- 3.12 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.29 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या:- 3.82 लाख