हरियाणा में तापमान में आ रही तेजी पर लगाम लगाएगी बूंदाबांदी

Drizzle will curb the rise in temperature in Haryana
Drizzle will curb the rise in temperature in Haryana
इस खबर को शेयर करें

हिसार। हरियाणा में एक जून से एक सितंबर तक सामान्य से 9 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। पिछले महीनों हुई वर्षा के कारण प्रदेश में मौसम सामान्य रहा। मगर अब अधिकतम तापमान में वृद्धि होती जा रही है। हिसार में शक्रवार को दिन के समय 38.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं रात्रि तापमान 26.4 डिग्री है। इसके साथ ही तापमान बढ़ने से दिन के समय उमस भी बढ़ गई है। ऐसे में लोगाें को मानसून जाते-जाते गर्मी का अहसास हो रहा है। आगामी दिनों में मौसम को लेकर मौसम विज्ञान हल्की बूंदाबांदी की संभावना जता रहे हैं। ये बूंदाबांदी कुछ क्षेत्रों में तापमान को हल्का प्रभावित करेगी।

आगामी दिनों में हल्की वर्षा की संभावना
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा अब भी सामान्य स्तिथि से उत्तर की और हिमालय की तलहटियों की तरफ होने से हरियाणा राज्य में वर्षा की गतिविधियों में कमी ही रहने की संभावना है। राज्य में मौसम 5 सितम्बर तक आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच-बीच में आंशिक बादलवाई व हवाएं चलने की संभावना है। मगर बंगाल की तरफ से नमी वाली हवाओं वा तापमान में बढ़ोतरी के प्रभाव से उतरी हरियाणा में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी संभावित है। इसके साथ ही 4 सितम्बर रात्रि व 5 सितम्बर को राज्य के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश तथा दक्षिण व पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना है। इस दौरान तापमान सामान्य से ज्यादा बने रहने की संभावना है।

जिला- वर्षा हुई (मिलीमीटर) सामान्य वर्षा (मिलीमीटर) प्रतिशत अधिक

हिसार 298 247.7 20

झज्जर 362.3 314.3 15

जींद 370.7 317 17

करनाल 449.4 428.5 5

कुरुक्षेत्र 342.4 340.2 1

पलवल 335.8 326.6 3

पानीपत 432.8 367.1 18

सीजन में इन जिलों में वर्षा में देखी जा रही कमी

जिला वर्षा हुई सामान्य वर्षा प्रतिशत कम

भिवानी 202.2 247 18

चरखी दादरी 328.3 340.6 4

गुरुग्राम 311.2 410.5 24

महेंद्रगढ 325.9 341.8 5

मेवात 319.8 393 19

पंचकूला 607.8 721.2 16

रेवाड़ी 264.7 358.9 26

रोहतक 351.4 398.5 12

सोनीपत 304.6 387.2 21

सीजन में सबसे अधिक वर्षा वाले जिले

फतेहाबाद 352.5 216.2 63

सिरसा 263.3 179.9 46

कैथल 409.2 306.2 34

सीजन में इन जिलों में वर्षा में देखी कमी

अंबाला 291 682.7 57

फरीदाबाद 220.1 455.2 52

यमुनानगर 420.1 762.2 45

हरियाणा में अभी तक दक्षिण पश्चिम मानसून की यह है स्थिति

ओवरआल वर्षा हुई- 327 एमएम

सामान्य वर्षा- 357.4 एमएम

9 प्रतिशत सामान्य से कम हुई वर्षा