यूपी के बहराइच में वनकर्मियों और नेपाली शिकारियों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार; अन्य शिकारी नेपाल सीमा की ओर भाग गये

Encounter between forest workers and Nepali hunters in Bahraich, UP, two arrested; Other hunters fled towards Nepal border
इस खबर को शेयर करें

नवाबगंज(बहराइच)। बहराइच वन प्रभाग के नेपाल सीमा पर स्थित अब्दुल्लागंज रेंज में बुधवार देर शाम जंगल में कांबिंग के दौरान वन कर्मियों और नेपाली शिकारियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो वनरक्षक मनोज तिवारी, सुरेश वर्मा घायल हो गए।

दो नेपाली शिकारियों को भरुआ बंदूक और अन्य उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया। अन्य शिकारी अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल सीमा की ओर फरार हो गए। वन विभाग ने पकड़े गए शिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

बहराइच वन प्रभाग का जंगल नेपाल सीमा से सटा हुआ है। वन्य जीवों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रीाागीय वनाधिकारी संजीव कुमार ने वन कर्मियों को कांबिंग के निर्देश दिए थे। बुधवार को अब्दुल्लागंज रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अतुल श्रीवास्तव की अगुवाई में टीम जंगल में कांबिंग कर रही थी। इस दौरान अब्दुल्लागंज रेंज के कक्ष संख्या पांच में कुछ शिकारियों की आहट मिली।

इस पर वन कर्मियों ने घेराव किया तो शिकारियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। वन विभाग की ओर से भी शिकारियों को पकड़ने के लिए फायरिंग की गई। आधे घंटे की मशक्कत के बाद दो शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी पहचान नेपाल राष्ट्र के बांके जिला अंतर्गत थाना हिरमिनिया के ग्राम चौधरीपुरवा निवासी बिरेंद्र व बिरछा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिकारियों की संख्या 10 थी, जिसमें से अन्य भाग निकले।