- संभलकर! शरीर में न होने दें विटामिन D की कमी, इस गंभीर बीमारी के शिकार हो सकते हैं आप - April 28, 2024
- ‘गरीबों के पसीने की बदबू आती है’, तेजस्वी ने नाक पर रखा रुमाल तो भाजपा ने कसा तंज - April 28, 2024
- Chanakya Niti: इन 4 लोगों से नाराज रहती है धन की देवी, साथ नहीं छोड़ती पैसों की तंगी! - April 28, 2024
हिसार। जगदीश त्रिपाठी। अपनी आंखों के तारे के नाम के कारण सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू राष्ट्रवादियों की आंखों का तारा बन गए हैं। सपना चौधरी और वीर साहू ने विवाह किया तो किसी को पता नहीं चला, जब दोनों के घर में नया मेहमान आया तब जानकारी हुई कि सपना और वीर साहू विवाह कर चुके हैं। उसके पहले तक दोनों के प्रेम संबंधों के बारे में भी कम लोगों को ही जानकारी थी।
संभव है कि दोनों के कुछ निकटस्थ लोग जानते रहे हों, लेकिन आम जन इससे अनभिज्ञ ही था। बेटे के जन्म के बाद सपना ने स्पष्ट किया कि दोनों के विवाह पर कोई समारोह-कार्यक्रम कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए नहीं आयोजित किया गया। बेटे के जन्म के बाद यह तो सबको पता चल गया कि उनके आंगन में बेटे की किलकारी गूंज रही है, लेकिन बेटे का नाम फिर भी सार्वजनिक नहीं हुआ था। उसका नाम अब सार्वजनिक हुआ है। दोनों ने अपने बेटे का नाम भारत के महान सम्राट योद्धा पोरस के नाम पर रखा है। नामकरण की घोषणा वीडियो क्लिप के माध्यम से की गई और उस वीडियो क्लिप ने राष्ट्रवादियों का दिल जीत लिया।
जब बेटा ठुमक-ठुमक चलने लगा तो पांच अक्टूबर को उसकी पहली वर्षगांठ पर दोनों की तरफ से जारी उस वीडियो में उनका बच्चा दिखता है, सपना और वीर साहू भी दिखते हैं, पार्श्व में प्रतिध्वनित होता है-जब जब कोई विशेष आत्मा इस धरती पर आई है, उसने खलबली मचाई है, मुझे यकीन है तू आम नहीं है, तू आम घर में है, लेकिन तू आम नहीं है। दुनिया की नजरें बुरी हैं, इसलिए सरेआम नहीं है। हम तो एक जरिया थे, तू इस माटी का लाल है। तू उस कौम का हिस्सा है जिसने तैमूर से लेकर सिकंदर तक को थामा है, इसलिए मैं तेरा नाम ‘पोरस’ रखता हूं, तेरे जन्मदिन पर पूरे जहान को बधाई है। यह आवाज वीर साहू की है। वीडियो अपलोड होने के बाद देशभर के दक्षिणपंथी उसे वायरल करने लगे। इसका बड़ा कारण यह था कि करीना कपूर ने अपने बड़े बेटे का नाम तैमूर रखा है और छोटे बेटे का नाम जहांगीर या जेह रखा है। अब भारतीय परंपरा के अनुसार देखा जाए तो करीना कपूर भी हरियाणा की हैं। उनके पति सैफ अली खान हरियाणा (गुरुग्राम) की पटौदी रियासत के नवाब हैं। सपना तो खैर हरियाणा की हैं हीं। सपना और वीर ने अपने बेटे का नाम पोरस रखा और जिस अंदाज में उसे पेश किया, उसके कारण लोगों ने यहां तक कह दिया कि यह करीना कपूर को सालिड जवाब है।