मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के बाद नहीं चलेगी गहलोत सरकार

इस खबर को शेयर करें

जयपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा है कि गहलोत मंत्रिमंडल का जिस दिन भी पुनर्गठन होगा उस दिन बखेड़ा ज़रूर खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार अब ज्यादा दिन तक चलने वाली नहीं है। सिंह ने ये बात बीकानेर में दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में कही।

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार न तो संगठन का और ना ही अपने मंत्रिमंडल का ही पुनर्गठन कर पा रही है। जिस दिन सरकार इस सिलसिले में अपने कदम आगे बढ़ाएगी, उसी दिन कांग्रेस पार्टी पर संकट आ जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि डर मुख्यमंत्री को सत्ता रहा है जिसकी वजह से सत्ता-संगठन में बदलाव करने में देरी हो रही है।

कांग्रेस जाने वाली, भाजपा की आने वाली सरकार
भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने प्रदेश में किसानों की हालत को लेकर भी गहलोत सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि किसानों की हालत बहुत खराब है। विकास के काम पूरी तरह से ठप हो गए हैं। ऐसे में प्रदेश की गहलोत सरकार अब ज़्यादा दिन तक नहीं चलने वाली है। उन्होंने कहा कि ये खुद कांग्रेस को पता है कि उनकी सरकार जाने वाली है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार है आने वाली है।

16 महीने से घर से बाहर नहीं निकले सीएम
भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर घर से बाहर नहीं निकलने को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘राजस्थान में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है तो प्रदेश में बेरोजगार रोजगार का इंतजार कर रहे हैं। इन सब परिस्थितियों के बाद भी मुख्यमंत्री 16 महीने से अपने घर से बाहर नहीं निकले हैं।’

वसुंधरा के नेतृत्व में हुआ विकास
भाजपा नेता अरुण सिंह ने एक सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की भी जमकर सराहना की। वसुंधरा राजे सरकार के दौरान पूर्व में हुए कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, ‘वसुधंरा राजे के नेतृत्व में जो विकास के काम हो रहे थे, वो सभी अब ठप पड़ गए हैं।