हरियाणा CM को मिले गिफ्ट होंगे नीलाम: मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया ‘उपहार’ पोर्टल

Gifts received by Haryana CM will be auctioned: CM launches 'Upahar' portal
Gifts received by Haryana CM will be auctioned: CM launches 'Upahar' portal
इस खबर को शेयर करें

चंडीगढ़: हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर को मिले उपहार नीलाम होंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री ने CM उपहार पोर्टल लॉन्च कर दिया। इस पोर्टल के जरिए देश भर के लोग उपहारों की बोली लगा सकेंगे। ऊंची बोली लगाने वाले व्यक्ति को सीएम को मिले उपहारों को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अब 4000 किताबें उपहार में मिल चुकी हैं।

बोली में रहेगी पारदर्शिता
CM उपहार पोर्टल के जरिए मुख्यमंत्री को प्राप्त सभी महंगे गिफ्ट को पूरे पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन नीलाम किया जाएगा। सीएम उपहार पोर्टल पर देश का कोई भी नागरिक उपहार के लिए बोली लगा सकता है। उपहारों की नीलामी में प्राप्त राशि को हरियाणा के नागरिकों के कल्याण में लगाया जाएगा।

4000 गिफ्ट मिलीं किताबें
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुलासा किया है कि उन्हें महंगे गिफ्टों के अलावा किताबें भी उपहार के रूप में मिली हैं। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास में बनीं लाइब्रेरी में उपहार मिली लगभग 4000 किताबें रखी गई हैं। इसमें कुछ किताबों की कीमत काफी अधिक है।

एक क्लिक से पता चलेगी जिलों की परफार्मेंस
हरियाणा दिवस से एक दिन पूर्व लोगों को CM मनोहर लाल खट्‌टर बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आज CM डैशबोर्ड लॉन्च करेंगे। इससे एक क्लिक से हरियाणा के लोग अपने अपने जिलों की परफार्मेंस का पता लगा पाएंगे। साथ ही ई-गवर्नेंस से जुड़ा डाटा भी एक स्क्रीन पर अब दिखाई देगा।